Paonta Sahib: विहिप-बजरंग दल-दुर्गा वाहिनी सिरमौर की बैठक, इन्हें सौंपे नये दायित्व... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: विहिप-बजरंग दल-दुर्गा वाहिनी सिरमौर की बैठक, इन्हें सौंपे नये दायित्व... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: विहिप-बजरंग दल-दुर्गा वाहिनी सिरमौर की बैठक, इन्हें सौंपे नये दायित्व...

विश्व हिन्दू परिषद् / बजरंग दल / दुर्गा वाहिनी / जिला सिरमौर की एक विशेष जिला बैठक जिला अध्यक्ष विभोर कुमार की अध्यक्षता में पांवटा साहिब नगर में दो सत्रों हुई। बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद् हिमाचल प्रान्त मठ-मन्दिर एवं अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख दीपक भण्डारी का मार्गदर्शन रहा। उन्होंने जिला सिरमौर के कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रान्त द्वारा बनाई गई नवीन प्रखण्डों की योजना पूर्व के सभी प्रखण्ड स्थान अब इस नाम में परिवर्तित हुए हैं। जिला सिरमौर के प्रखण्डों के दायित्ववान कार्यकर्ताओं का भी प्रखण्ड स्थान का नाम परिवर्तन होगा विशेष ध्यान योग्य जानकारी प्रदान की।

जिला सिरमौर के नए प्रखण्डों के नाम इस प्रकार से है: 

जिला सिरमौर में कल 6 प्रखण्ड एवं 2 नगर (कुल 8)

● कालाअम्ब प्रखण्ड, माजरा प्रखण्ड, श्री रेणुका जी प्रखण्ड, सराहां प्रखण्ड, कफोटा प्रखण्ड, भगानी प्रखण्ड

● नाहन नगर और पांवटा साहिब नगर

जिला सिरमौर के जिला अध्यक्ष विभोर कुमार एवं जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी बहन सीमा देवी ने आए हुए कार्यकर्ताओं को जिला सिरमौर में होने वाले आगामी 6 माह के कार्यक्रमों एवं दुर्गा वाहिनी विषय की जानकारी विस्तार से दी। कार्यक्रम रूपरेखा विहिप स्थापना दिवस कार्यक्रम, दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम, महर्षि वाल्मीकि जी प्रकटोत्सव, गोपाष्टमी, शौर्य दिवस, गीता जयंती कार्यक्रम, धर्म रक्षा दिवस, श्रद्धेय अशोक सिंघल शताब्दी वर्ष कार्यक्रम, संत रविदास जी की 650 वीं जयंती समारोह कार्यक्रम, हित चिंतक अभियान, अल्पकालीन विस्तारक योजना, आदि योजनाएं जो प्रान्त से आई है उस विषय पर मार्गदर्शन एवं आए हुए कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। जिला अध्यक्ष एवं जिला टोली द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि अगर जिला सिरमौर या प्रखण्ड, नगर, में बजरंग दल दुर्गा वाहिनी संगठन के नाम से कोई भी फेसबुक, व्हाट्सएप या अन्य किसी भी प्रकार का कोई भी ग्रुप चल रहा है और उसका (पासवर्ड) एडमिन विहिप सिरमौर जिला कार्यालय प्रमुख एवं जिला कार्यालय सह प्रमुख नहीं है तो वह ग्रुप संगठनात्मक रूप से मान्य नहीं होगा।

इस बैठक में दुर्गा वाहिनी बजरंग दल के कुछ नवीन दायित्व की भी घोषणा की गई जिसमें सर्वप्रथम दिक्षा उषा देवी को दुर्गा वाहिनी जिला संरक्षिका का दायित्व सोपा गया, अमित जसवाल को नगर संयोजक बजरंग दल नाहन नगर का दायित्व, चंद्र शर्मा को नगर सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल पांवटा साहिब नगर, खेमचंद पाल को भगानी प्रखण्ड के फूलपुर पंचायत संयोजक बजरंग दल का दायित्व, रोहित चौधरी को ग्राम संयोजक फूलपुर प्रखण्ड भगानी, प्रिंस चौधरी को सह संयोजक ग्राम फूलपुर प्रखण्ड भगानी का दायित्व सोपा गया।

इस बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद् प्रान्त मठ-मन्दिर एवं अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख दीपक भण्डारी, जिला सिरमौर अध्यक्ष विभोर कुमार, दुर्गा वाहिनी जिला सिरमौर संयोजिका बहन सीमा देवी, बहन दीक्षा उषा देवी, जिला कार्यालय प्रमुख अभिजीत सिंह, बजरंग दल सिरमौर जिला संयोजक चौधरी किशोरी लाल बिंदु, जिला सुरक्षा प्रमुख रिंकू चौधरी, जिला गौरक्षा प्रमुख संदीप चौधरी, अमित जसवाल, यश चौधरी, हिमांशु चौधरी, खेमचंद पाल, प्रिंस चौधरी, रुद्राक्ष शौर्य भण्डारी, दिशु चौधरी बजरंगी, आदि कार्यकर्ताओं ने इस दो सत्रों की बैठक में भाग लिया। यह जानकारी चौधरी किशोरी लाल, जिला संयोजक बजरंग दल जिला सिरमौर तथा प्रतीक गुप्ता, जिला सह कार्यालय प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद् जिला सिरमौर ने प्रदान की।