Paonta Sahib: BKD स्कूल की जसमीत कौर का जलवा, 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक ddnewsportal.com
Paonta Sahib: BKD स्कूल की जसमीत कौर का जलवा, 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बी. के. डी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पाँवटा साहिब के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
इस परीक्षा परिणाम में स्कूल की जसमीत कौर ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। वैष्णवी ने 96.5 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा नीतू ने 90.7 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

टाॅपर जसमीत कौर ने विज्ञान और पंजाबी दोनों ही विषयों में 100 अंक प्राप्त किए है। वहीं वैष्णवी ने गणित में 100 तथा परनीत कौर ने पंजाबी मे 100 अंक प्राप्त किए हैं।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा प्रधानाचार्य यशपाल सिंह सैनी ने शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को इस शानदार सफलता पर बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि कक्षा ग्याहरवीं के दाखिले आरम्भ हो गए है। 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी चाहे वे किसी भी विद्यालय से हों।