Paonta Sahib: भारत विकास परिषद ने केदारपुर में चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का संदेश ddnewsportal.com
Paonta Sahib: भारत विकास परिषद ने केदारपुर में चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पाँवटा साहिब के विद्यापीठ पब्लिक स्कूल, केदारपुर में भारत विकास परिषद, शाखा पांवटा साहिब द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व, वर्तमान समय में पर्यावरण के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों तथा उनके समाधान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने, जल एवं ऊर्जा का संरक्षण करने, एकल-उपयोग प्लास्टिक से बचने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद, शाखा पांवटा साहिब की ओर से अध्यक्ष नीरज बंसल, सचिव अरुण शर्मा, महिला सहभागिता संयोजक डॉ. भूपेश धीमान, पर्यावरण संयोजक विनोद सैनी, संस्कार संयोजक अमित भटनागर, संपर्क संयोजक विशाल बंसल तथा सदस्य नंदा गुप्ता उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया।
