Paonta Sahib: भारत विकास परिषद का बड़ा अभियान, कैंप में 82 महिलाओं और पुरुषों के खून की जांच, विशेषज्ञों ने दिए ये हेल्थ टिप्स... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भारत विकास परिषद का बड़ा अभियान, कैंप में 82 महिलाओं और पुरुषों के खून की जांच, विशेषज्ञों ने दिए ये हेल्थ टिप्स...  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भारत विकास परिषद का बड़ा अभियान, कैंप में 82 महिलाओं और पुरुषों के खून की जांच, विशेषज्ञों ने दिए ये हेल्थ टिप्स...

भारत विकास परिषद शाखा पाँवटा साहिब द्वारा श्री विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला में एनीमिया मुक्त भारत, बाल विकास, पोषण एवं संस्कार और नशा मुक्त भारत अभियान का संयुक्त कैंप लगाया। जिसमें लगभग 82 महिलाओं और पुरुषों के खून की जांच की गई और सभी को गुड, चना एवं फल वितरित किए।

इस अवसर पर भारत विकास के अध्यक्ष अनिल सैनी बताया कि भारत विकास परिषद अपने पांच मुख्य उद्देश्य पर कार्य करता है, जिसमें सेवा, संस्कार, सम्पर्क, सहयोग एवं समर्पण की भावना से कार्य किये जाते है।

सेवा एवं संस्कार के प्रकल्प के तहत आज यह कैंप लगाये गए, एनिमिया मुक्त भारत अभियान की संयोजिका डा.शैल सहगल ने सभी को बताया कि खून की जांच समय-समय पर करवाते रहना चाहिए और खून कम होने पर गुड, चना, जूस और संतुलित आहार लेना चाहिए।

बाल विकास, पोषण एवं संस्कार अभियान की सह संयोजिका सोनिया अरोड़ा ने सभी महिलाओ को बच्चों के अच्छे पालन-पोषण के बारे मे और अच्छे संस्कार के बारे मे विस्तार से प्रकाश डाला।

नशा मुक्त भारत अभियान की संयोजिका सुमन गुप्ता ने आये हुए सभी महिलाओ और पुरुषों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे मे विस्तार से चर्चा की और बताया कि अपने बच्चों को नशे से कैसे दूर रखा जा सकता है बच्चों की किन किन के साथ संगति है इस पर विशेष ध्यान देना होगा,बच्चे गलत संगति मे ना पड़े, माता पिता को समय-समय पर बच्चों की दिनचर्या की गतिविधियों पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अनिल सैनी, सचिव नीरज उदवानी, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, डा.शैल सहगल, सुमन गुप्ता, वार्ड नंबर 9 की पार्षद मीनू गुप्ता, प्रांत महिला संयोजिका डा.भूपेश धीमान, शाखा महिला संयोजिका वंदना बंसल,सोनिया अरोड़ा, रेणु सिंघल, मंजु धीमान, राजेश शर्मा,संयोजक हरविंद्र अरोडा,जोगिंदर धवन एवं विश्वकर्मा मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।