Paonta Sahib: केयर संस्था ने मनाया महिला दिवस, इनको मिला सम्मान... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: केयर संस्था ने मनाया महिला दिवस, इनको मिला सम्मान...  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: केयर संस्था ने मनाया महिला दिवस, इनको मिला सम्मान...

केयर संस्था कालाअंब द्वारा ग्राम पंचायत देवनी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर वसुधा शर्मा CMO Office Nahan रही, इनके साथ डाक्टर रिशा बाली और केयर TIP. पांवटा साहिब के प्रबंधक आकांक्षा अग्रवाल सहित केयर T I P. पांवटा साहिब की काउंसलर सुश्री निर्मला भी मौजूद रही।कार्यक्रम की शुरुआत वंदना ने की जिसके पश्चात प्रॉजेक्ट डायरेक्टर ने मुख्य अतिथि का  स्वागत टोपी और शॉल देकर किया। इस बीच जयपाल संस्था

 प्रबंधक कालाअंब द्वारा संस्था के कार्यों के बारे में महिलाओं को जानकारी दी व (HIV/AIDS) के बारे भी जानकारी दी। इसके साथ साथ महिलाओं के मनोरंजन हेतु म्यूजिकल चेयर गेम का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं ने बहुत अधिक संख्या में बड़ चढ़कर भाग लिया  जिनमें कमलेश अव्वल रही। इसके साथ ही केयर T I P पांवटा साहिब के संस्था प्रबंधक आकांक्षा अग्रवाल द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डाक्टर वसुधा शर्मा द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी, जैसे STI, स्तन कैंसर, रसोली इत्यादि। अंततः प्रॉजेक्ट डायरेक्टर रमेश अत्री ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया और मुख्य अतिथि, मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर वसुधा शर्मा ने कार्यक्रम में उन सभी महिलाओं को समानित किया  जो महिलाएं  संघर्ष कर बुलंदी पे पहुंची है। 

■ इन्हें मिला सम्मान-

आकांक्षा अग्रवाल बेस्ट प्रबंधक के लिए सम्मानित किया,  निर्मला को बेस्ट काउंसलर फॉर द ईयर, साजिदा को भाषण प्रतियोगिता में अव्वल, कमलेश को म्यूजिकल चेयर गेम में अव्वल रहने, शिप्रा देवी को स्वयं सहायता समूह प्रबंध एवम नियोजन में उनकी अहम

भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया। आशु देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को भाषण प्रतियोगिता में अव्वल रहने तथा जयवंती को बेस्ट पीयर एजुकेटर फॉर द ईयर के रूप में सम्मानित किया गया। 
इस पूरे कार्यक्रम में 106 महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस कार्यक्रम में केयर TIP कालाअंब का समस्त स्टाफ जिसमे संस्था प्रबंधक जय पाल चौहान, अकाउंटेंट याचिका ठाकुर, काउंसलर वंदना चौहान, ORW आशा देवी, ORW राम प्रकाश और सभी पियर एजुकेटर मौजूद रहे।