CM Sukhu Shillai Tour: कफोटा को चाहिए मिनी सचिवालय और सिविल अस्पताल, मस्तभोज-सतौन को उप-तहसील...  ddnewsportal.com

CM Sukhu Shillai Tour: कफोटा को चाहिए मिनी सचिवालय और सिविल अस्पताल, मस्तभोज-सतौन को उप-तहसील...  ddnewsportal.com

CM Sukhu Shillai Tour: कफोटा को चाहिए मिनी सचिवालय और सिविल अस्पताल, मस्तभोज-सतौन को उप-तहसील... 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 13 मार्च बुधवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे है। उनके दौरे से क्षेत्र के लोगों की विकास को लेकर आस बढ़ गई है। स्थानीय विधायक एवं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के समक्ष मांगे रख रहे हैं। इन्ही मांगों में क्षेत्र के दूसरे केंद्र बिंदु कफोटा से भी कुछ मांगे सामने आ रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र का एकसमान विकास करना है तो सरकार

को कफोटा की तरफ भी देखना पड़ेगा। दर्जनों पंचायतों के इस नागरिक उपमण्डल में अब समय की मांग है कि यहां पर सभी सरकारी दफ़्तरों को एक छत के नीचे लाने के लिए मिनी सचिवालय बनें। साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ करने के लिए एक सिविल अस्पताल की भी दरकार है। ताकि क्षेत्र के लोंगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पाँवटा साहिब-नाहन की तरफ न भागना पड़े। क्षेत्र के रिटायर्ड एसएचओ दयाराम ठाकुर का कहना

है कि कफोटा में समय की जरूरत को देखते हुए मिनी सचिवालय और सिविल हॉस्पिटल खोलने की तरफ सरकार को देखना चाहिए। इसी तरह उद्योग मंत्री के गृह क्षेत्र मस्तभोज के लोंगों की उप-तहसील की मांग है। इसके साथ ही सतौन के लोगों ने भी उप-तहसील खोलने की मांग की है। वैसे भी अब कफोटा में नागरिक उपमण्डल खुल चुका है, और पूरे उपमण्डल में सिर्फ एक तहसील है। ऐसे में मस्तभोज और सतौन में उप-तहसील की मांग जोर पकड़ रही है। अब देखना या है कि सीएम क्षेत्र को अपने इस दौरे से क्या सौगात देते हैं।