जब अपने हो जाए बेवफा तो दिल टूटे ddnewsportal.com

जब अपने हो जाए बेवफा तो दिल टूटे ddnewsportal.com
फोटो: पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग की मौजूदगी मे भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वायन करते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सिरमौर शमशेर अली।

जब अपने हो जाए बेवफा तो दिल टूटे

कांग्रेस मे शामिल हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष

पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग की मौजूदगी मे शमशेर अली  हिमाचल ऊर्जा मंत्री के रिश्तेदार ने भी थामा कांग्रेस का हाथ

पंचायती राज चुनाव के शोर के बीच भाजपा और विशेषकर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को एक बड़ा झटका लगा है। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र

से संबंध रखने वाले और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शमशेर अली ने पार्टी छोड़ कांग्रेस ज्वायन कर ली है। इस प्रकार एक जिला पदाधिकारी के भाजपा छोड़ना कईं सवाल खड़े कर गया है। क्या कारण रहे जो जिलाध्यक्ष के पद पर रहते हुए भी शमशेर अली ने भाजपा की सरकार होते हुए पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। फील्ड मे चर्चाएं कईं प्रकार की है। कोई कहता है कि शमशेर अली के अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति नही हुई इसलिए पार्टी छोड़ दी तो कोई कह रहा है कि ऊर्जा मंत्री से कुनबा नही संभल रहा है। गत दिनों भी शमशेर अली ने ऊर्जा मंत्री पर जात पात की राजनीति करने के गंभीर आरोप लगाये थे तथा पद से इस्तीफा दे दिया था। उस समय माना जा

रहा था कि पार्टी उन्हे मना लेगी लेकिन गत दिवस उन्होंने कांग्रेस ज्वायन कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। बीजेपी पार्टी के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शमशेर अली एवं सुरेन्द्र चौधरी जो की ऊर्जा मंत्री के साडू पिपलीवाला एवं निसार अली वार्ड मेंबर पिपलीवाला पंचायत गांव जोहड़ों से तालुक रखने वाले है, ने भाजपा और ऊर्जा मंत्री से नाता तोड़ लिया। उन्होंने विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी को ज्वॉइन कर लिया।पूर्व विधायक किरनेश जंग ने अपने हाथो से उनको माला पहना कर पार्टी मै शामिल किया। उधर शमशेर अली पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक बीजेपी ने कहा कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी अपनो और चन्द लोगों के फायदे पहुंचाने में लगे हुए है और अपने चहेतों को आगे लाना चाहते है। हम पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग की कार्यशैली से बहुत प्रभावित है। अब हम उनके साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे। उधर, पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि हम आप लोगों का कांग्रेस पार्टी में आने पर स्वागत करते है। आपको पार्टी में हमेशा सम्मान मिलेगा। क्योंकि कांग्रेस पार्टी विचारधारा की लड़ाई लड़ती है। कभी किसी को दबाने ओर डराने वाली राजनीति नहीं करती। इस मौके पीपलीवाला पंचायत प्रधान सितारा बेगम, पतलियों पंचायत के प्रधान दाता राम, हमीद अली, नीतिन शर्मा, शब्बीर अली पूर्व प्रधान, निर्विरोध पंचायत सदस्य काला, जमालू दीन एवं काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पंचायती राज चुनाव के शोर के बीच भाजपा और विशेषकर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को एक बड़ा झटका लगा है। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शमशेर अली ने पार्टी छोड़ कांग्रेस ज्वायन कर ली है। इस प्रकार एक जिला पदाधिकारी के भाजपा छोड़ना कईं सवाल खड़े कर गया है। क्या कारण रहे जो जिलाध्यक्ष के पद पर रहते हुए भी शमशेर अली ने भाजपा की सरकार होते हुए पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। फील्ड मे चर्चाएं कईं प्रकार की है। कोई कहता है कि शमशेर अली के अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति नही हुई इसलिए पार्टी छोड़ दी तो कोई कह रहा है कि ऊर्जा मंत्री से कुनबा नही संभल रहा है। गत दिनों भी शमशेर अली ने ऊर्जा मंत्री पर जात पात की राजनीति करने के गंभीर आरोप लगाये थे तथा पद से इस्तीफा दे दिया था। उस समय माना जा रहा था कि पार्टी उन्हे मना लेगी लेकिन गत दिवस उन्होंने कांग्रेस ज्वायन कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। बीजेपी पार्टी के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शमशेर अली एवं सुरेन्द्र चौधरी जो की ऊर्जा मंत्री के साडू पिपलीवाला एवं निसार अली वार्ड मेंबर पिपलीवाला पंचायत गांव जोहड़ों से तालुक रखने वाले है, ने भाजपा और ऊर्जा मंत्री से नाता तोड़ लिया। उन्होंने विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी को ज्वॉइन कर लिया।पूर्व विधायक किरनेश जंग ने अपने हाथो से उनको माला पहना कर पार्टी मै शामिल किया। उधर शमशेर अली पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक बीजेपी ने कहा कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी अपनो और चन्द लोगों के फायदे पहुंचाने में लगे हुए है और अपने चहेतों को आगे लाना चाहते है। हम पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग की कार्यशैली से बहुत प्रभावित है। अब हम उनके साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे। उधर, पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि हम आप लोगों का कांग्रेस पार्टी में आने पर स्वागत करते है। आपको पार्टी में हमेशा सम्मान मिलेगा। क्योंकि कांग्रेस पार्टी विचारधारा की लड़ाई लड़ती है। कभी किसी को दबाने ओर डराने वाली राजनीति नहीं करती। इस मौके पीपलीवाला पंचायत प्रधान सितारा बेगम, पतलियों पंचायत के प्रधान दाता राम, हमीद अली, नीतिन शर्मा, शब्बीर अली पूर्व प्रधान, निर्विरोध पंचायत सदस्य काला, जमालू दीन एवं काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।