निःस्वार्थ सेवा के लिए लक्ष्मी ठाकुर को सम्मान ddnewsportal.com

निःस्वार्थ सेवा के लिए लक्ष्मी ठाकुर को सम्मान ddnewsportal.com

निःस्वार्थ सेवा के लिए लक्ष्मी ठाकुर को सम्मान 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एसडीएम विवेक महाजन ने किया सम्मानित, बोले; मंगल दूध सेवा समिति कर रही समाजसेवा मे बेहतरीन कार्य।

पाँवटा साहिब के नगर परिषद खेल मैदान में आयोजित 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर एसडीएम पाँवटा साहिब विवेक महाजन ने समाजसेवा से जुड़े लोगों को भी सम्मानित

किया। इसी सम्मान की कड़ी में मंगल दूध सेवा समीति को भी यह सम्मान दिया गया। यह सम्मान समिति की पदाधिकारी लक्ष्मी ठाकुर को एसडीएम विवेक महाजन ने प्रदान किया। उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब में आज भी कुछ समाजसेवी संस्थाएं निस्वार्थ भाव से  बेहतरीन कार्य कर रही है। उन्ही में से एक मंगल

दूध सेवा समिति है जोकि पिछले कई दशकों से सामाजिक कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। गोर हो कि यह संस्था कई तरह के सामाजिक कार्य जैसे प्रत्येक मंगलवार को सिविल अस्पताल में सभी भर्ती मरीजों को दुध रस व बिस्कुट वितरिण,

कई स्कूलों, मन्दिर, मस्ज़िद व अस्पताल में वाटर कूलर लगवाना, गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह, सर्दियों में गरीब लोगों को कम्बल व बिस्तर मुहैया करवा रही है।  साथ कोविड जैसी महामारी के दौरान भी यह संस्था लोगों की अप्रत्यक्ष रूप से मदद

के लिये सदा तत्पर रही। संस्था की संचालिका कुन्ती बत्रा बताया कि पिछले कई दशकों से वो पांवटा साहिब के विभिन्न समाजसेवियों व अपनी सहयोगी महिलाओं के साथ मिलकर इस प्रकार के कार्यों को सफ़लतापुर्वक कर रही है। उन्होंने बताया कि

इन सामाजिक कार्यों को सफल बनाने में शहर के उद्योगपति व व्यवसायी भी उनकी मदद के लिये हमेशा सहयोग करते रहते है।