मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा ddnewsportal.com

मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा ddnewsportal.com

मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा 

विधायकों की बगावत के बाद राज्य मे हुआ तख्ता पलट

पंजाब- पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्द्र सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को चंडीगढ़ मे अपना रिजाईन सौंप दिया है। पंजाब कांग्रेस में आज बड़े घमासान के बाद तख्ता पलट हो चुका है। एक तरफ जहां सभी फैसले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ जा रहे थे वही दूसरी तरफ विधायकों की बगावत भी नए

लेवल पर पहुंच गई थी। जिसके बाद पंजाब कांग्रेस में बढ़ते दबाव के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफ़ा दे दिया है। आपको बता दें कि आज बैठक से पहले ही 60 विधायक कैप्टन के खिलाफ मोर्चा खोलकर बैठे थे। सभी मुख्यमंत्री के खिलाफ नजर आ रहे थे। इन सभी फैसलों के बीच पंजाब में कैप्टन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया। गौरतलब है कि पंजाब

कांग्रेस का कलह लंबे समय से चल रहा है। इसको सुलझाने के लिए पहले भी मुख्यमंत्री कैप्टेन और सिद्धू को कई बार दिल्ली बुलाया गया है। हरीश रावत भी कई बैठकें कर चुके है। लेकिन ये विवाद सुलझने की बजाए बढ़ता ही चला गया। और आज आखिरकार कैप्टन अमरिन्द्र सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।