शिमला: कांग्रेस सरकार को क्या कह दिया एक्स सीएम जयराम ठाकुर ने ddnewsportal.com

शिमला: कांग्रेस सरकार को क्या कह दिया एक्स सीएम जयराम ठाकुर ने  ddnewsportal.com
फाइल फोटो: जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश।

शिमला: कांग्रेस सरकार को क्या कह दिया एक्स सीएम जयराम ठाकुर ने

नेता प्रतिपक्ष ने OPS के फार्मूले सहित 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कहा ये...

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस सरकार कन्फ्यूज है। इस कारण अब तक कर्मचारियों के लिए पुरानी पैंशन योजना (OPS) लागू करने का फॉर्मूला सार्वजनिक नहीं हो पाया। भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली गए जयराम ठाकुर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पहले तो अपने मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पाई तथा जब मंत्री बनाए गए तो उसमें क्षेत्रीय संतुलन ही नहीं बन पाया।

जयराम ने इस बात पर हैरानी जताई कि जिस कांगड़ा जिला से कांग्रेस पार्टी ने 10 सीटें जीतीं, वहां से सिर्फ 1 मंत्री को जगह दी गई है। इसके बाद 3 मंत्री कब बनेंगे, इसको लेकर विचित्र स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पर अभी वह ज्यादा टीका-टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन यह स्पष्ट है कि सरकार के निर्णयों से प्रदेश की जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि जगत

प्रकाश नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से हिमाचल प्रदेश का कद बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा मेहनत करेगी।   
जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के सत्ता में रहते हुए भाजपा लोकसभा चुनाव जीत गई थी तथा उनकी पत्नी मंडी से चुनाव हार गई थी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी भाजपा सिर्फ 0.9 फीसदी फीसदी वोट शेयर से सत्ता में आई है, ऐसे में कांग्रेस और भाजपा को मिले जनादेश में ज्यादा अंतर नहीं है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश बुलेटिन।