Shimla: जानियें किन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 1500 रूपये...  ddnewsportal.com

Shimla: जानियें किन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 1500 रूपये...   ddnewsportal.com

Shimla: जानियें किन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 1500 रूपये... 

कांग्रेस की गारंटी पूरी करने के लिए बनाई कैबिनेट सब कमेटी कर रही रोडमैप तैयार।

चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी द्वारा अपनी गारंटी मे शामिल की गई घोषणा हिमाचल प्रदेश में 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को प्रति माह दिए जाने वाले 1500 रुपयेकी गारंटी को पूरा करने के लिए बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। 

अधिसूचित सब कमेटी में मंत्री धनीराम शांडिल को चेयरमैन, चंद्र कुमार और अनिरुद्ध सिंह को सदस्य और सामाजिक न्याय एवं आधिकरिता के सचिव को सदस्य सचिव का जिम्मा दिया गया है। यह सभी रोडमैप तैयार कर आगामी 30 दिनों में मंत्रिमंडल के समक्ष रखेंगें। कैबिनेट सब कमेटी इसके लिए आय का राइडर लगा सकती है। केवल बीपीएल और ईडब्ल्यूएस परिवारों को ही यह लाभ दिया जा सकता है। ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं। मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल पहले भी कह चुके हैं कि कांग्रेस सरकार पात्र महिलाओं को ही 1,500 रुपये प्रतिमाह देगी। इसके लिए कांग्रेस सरकार ने कमेटी का गठन किया है।

कमेटी यह तय करेगी कि कौन-कौन सी महिलाएं 1,500 रुपये लेने के लिए पात्र हैं। यह भी देखा जाएगा कि ऐसी महिलाओं को पैसा नहीं दिया जाए, जिन्हें इसकी जरूरत नहीं है। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से लेकर पंचायत प्रतिनिधि इसकी सूची बनाएंगे। शांडिल ने कहा कि दो-दो पेंशन ले रही महिलाओं को यह पैसा नहीं मिलेगा। जल्द ही पात्र महिलाओं की सूची तैयार की जाएगी। इसमें कोई राजनीति नहीं होगी।