Good News- देहरादून-चंडीगढ़-शिमला रात्रि बस सेवा दो वर्ष बाद फिर शुरू ddnewsportal.com

Good News- देहरादून-चंडीगढ़-शिमला रात्रि बस सेवा दो वर्ष बाद फिर शुरू ddnewsportal.com

देहरादून-चंडीगढ़-शिमला रात्रि बस सेवा दो वर्ष बाद फिर शुरू 

सिरमौर के लोग अब शिमला में बिना ठहरे कर सकेंगे अपने काम, पैसों की होगी बचत, जानियें हिमधारा का टाईमिंग...

जिला सिरमौर से शिमला जाने वाले लोगों के लिए HRTC की तरफ से एक अच्छी खबर आई है। अब आपको शिमला में महंगे कमरे लेने की जरूरत नही पड़ेगी क्योंकि एचआरटीसी ने दो साल से बंद पड़े देहरादून-चंडीगढ़-शिमला रात्रि रूट को दोबारा शुरू कर दिया है। ये रूट बसों की कमी के

कारण बंद था लेकिन अब नईं बसें आने से नाहन डिपु को भी दो बसें मिली है जिसमे से दोनों हिमधारा बसें उक्त रूट पर भी लगाई जा रही है। इस बस सेवा का संचालन शुरू हो गया है। जिला सिरमौर से शिमला के लिए यह रात्रि बस सेवा होगी 8:15 बजे रात पांवटा साहिब से चलेगी, 9:30 पर नाहन से चलेगी और बायां चंडीगढ़ होते हुए सुबह 5:00 बजे शिमला पहुंच जाएगी। दूसरी बस शाम को 8:20 पर शिमला से चंडीगढ़ होते हुए नाहन-पांवटा साहिब और देहरादून जाएगी। यह रूट पुराना है मगर दो वर्ष से बंद पड़ा था।

अब नई एसी बसें आ चुकी है अब इसका संचालन  सुचारू रूप से शुरू हो गया। आरएम सिरमौर संजीव बिष्ट ने बताया कि उन्होंने दो नईं बसें मिली जिन्हे देहरादून शिमला वाया चंडीगढ़  गाया गया है। ये रूट दो सर से बंद पड़ा था जिसे अब शुरू कर दिया है। उम्मीद है इस रूट ले लोगों को लाभ मिलेगा। 

रूट- देहरादून-शिमला:- 

देहरादून से शिमला- वाया, पांवटा साहिब-नाहन-कालाअंब-नारायणगढ़-पंचकूला-चंडीगढ़-परवाणू-धर्मपुर-सोलन-शिमला।

डिपु-नाहन, क्लास-हिमाधारा AC

SCHEDULE •Dehradun (Dep.) 06:50 Pm •Poanta (Dep.) 08:15 Pm •Nahan (Dep.) 09:30 Pm •Chandigarh (Dep.) 01:00 Am •Shimla (Arri.) 05:00 Am  
REVERSE SCHEDULE •Shimla (Dep.) 08:20 Pm •Chandigarh (Dep.) 01:00 Am •Nahan (Arri.) 03:00 Am •Paonta Sahib (Arri) 04:00 AM •Dehradun (Arri.) 05:00 Am.