दूध उत्पादक संघ ने राजवीर राजा को दिया अपना समर्थन ddnewsportal.com

दूध उत्पादक संघ ने राजवीर राजा को दिया अपना समर्थन  ddnewsportal.com

दूध उत्पादक संघ ने राजवीर राजा को दिया अपना समर्थन 

बद्रीपुर पंचायत से प्रधान पद के उम्मीदवार के लिए करेंगे प्रचार।

दूध उत्पादक संघ की बैठक संघ के प्रधान अमरजीत सिंह बिट्टा की अध्यक्षता में देवी नगर स्थित संघ के कार्यालय में हुई। बैठक में किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह, किसान यूनियन चढ़ूनी के राज्य अध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी, बीकेयू लोक शक्ति के राज्य अध्यक्ष हरदेव सिंह बल्लू व उपाध्यक्ष गुरबक्श सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक में बद्रीपुर पंचायत से प्रधान पद हेतु

चुनाव लड़ रहे राजवीर सिंह राजा को दूध उत्पादक संघ सदस्य होने के दूध उत्पादक संघ द्वारा पूर्ण समर्थन सर्व सम्मति से देने का निर्णय लिया तथा संघ द्वारा सभी किसानो व दूध उत्पादकों से राजवीर सिंह राजा के पक्ष में वोट देकर भारी मतों से जिताने की अपील की। संघ ने बताया कि राजा के समर्थन में पूरी पंचायत मे अभियान चलाया जाएगा व भारी मतों से जिताया जाएगा। यह जानकारी जगदीप शर्मा, सचिव दूध उत्पादक संघ पांवटा साहिब ने दी।