एकल अभियान का दक्षिण हिमाचल वनयात्रा प्रवास कार्यक्रम ddnewsportal.com

एकल अभियान का दक्षिण हिमाचल वनयात्रा प्रवास कार्यक्रम ddnewsportal.com

एकल अभियान का दक्षिण हिमाचल वनयात्रा प्रवास कार्यक्रम 

तीन दिनों में किया विभिन्न स्थानों का दौरा, नृत्य और सत्संग का लिया आनंद।

एकल अभियान संगठन भारत लोक शिक्षा परिषद नगर संगठन राष्ट्रीय समिति डोनर का प्रांत व संभाग दक्षिण हिमाचल वनयात्रा प्रवास कार्यक्रम हुआ। इसमे केन्द्रीय अध्यक्ष नीरज रायजादा, अग्रवाल, जेन, केन्द्रीय महिला महामंत्री, संभाग संरक्षक, समस्त पूरी टीम सभी एकल अभियान के दानदाता, भारत लोक शिक्षा परिषद से राजीव मंगला और उनकी पूरी टीम शामिल रही। 
वनयात्रा के मुख्य संयोजक, केंद्रीय सह संगठन मंत्री, भारत लोग शिक्षा परिषद संगठन मंत्री, केन्द्रीय आरोग्य प्रमुख, दीप कुमार शर्मा जिनके मार्गदर्शक सहयोगी कार्यकर्ता प्रांत व संभाग दक्षिण संगठन मंत्री सुनील ठाकुर, तीन दिवसीय प्रवास वनयात्रा में रहे। भाग व विभाग सोलन सिरमौर मे अंचल सोलन के कसौली मे समिति मिलन व रात्रि प्रवास मे हिमाचली कलाकारों के द्वारा नृत्य किया गया।

दूसरे दिन की वनयात्रा प्रवास, अश्वनी खड्ड, जटोली मंदिर, शगुन होटल मे भोजन, फिर नारग नोणी व विधालय धार बडेन्जी मे विद्यालय दर्शन किया गया। वहां की आचार्य, ग्राम प्रमुख, वह समस्त ग्रामवासी के सहयोग से सहयोगी कार्यकर्ता वह समिति एकल ग्राम संगठन अध्यक्ष धर्म सिंह, भाग आरोग्य समिति अध्यक्ष संदीप सिंह, वह उपाध्यक्ष सुषमा चंदेल, अंचल अध्यक्ष दलबीर, उपाध्यक्ष राजेश चंदेल, संच प्रमुख, संच अध्यक्ष, भाग परीक्षण प्रमुख चांदनी, अंचल परीक्षण प्रमुख मोनिका, अंचल ग्राम स्वराज मंच प्रमुख बिमला, विद्यालय दर्शन हुआ।
उसके बाद संच नौणी विद्यालय बशेच में सत्संग किया गया, जिसमें आचार्य, ग्राम प्रमुख, समस्त ग्रामवासी, संच प्रमुख, अध्यक्ष, भाग अभियान प्रमुख दिनेश, भाग ग्राम स्वराज प्रमुख मोहन, भाग व्यास कथाकार उषा अंचल व्यास सूनीला, संच व्यास, सत्संग किया गया। 
तीसरे दिन का प्रवास अंचल श्री रेणुका जी संच जामन की सैर, रून्झा ग्राम विद्यालय मे बच्चों के द्वारा वार्षिक उत्सव कार्यक्रम रहा। जिसमें मुख्य अतिथि कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन बलदेव भंडारी भी रहे। उनके साथ आए हुए अतिथि गण, अंचल समिति एकल ग्राम संगठन अध्यक्ष अर्जुन अत्री, अध्यक्ष जय राम, कार्यालय प्रभारी उपाध्यक्ष सुरेश, हरीश गर्ग, आचार्य, ग्राम प्रमुख, समस्त ग्राम वासी, संच प्रमुख, संच समिति, संभाग परीक्षण प्रमुख रीना, संभाग आरोग्य प्रमुख बिजु, अंचल अभियान प्रमुख संदीप राणा, परीक्षण प्रमुख रक्षा कंवर, ग्राम स्वराज मंच प्रमुख अनुराधा पूर्ण अंचल टोली, सेवक अभियान समिति अध्यक्ष भाग विभाग सोलन सिरमौर कन्याल रणदीप शर्मा खाजटा, सहयोगी समस्त देवतुल्य समिति बन्धु भगिनी व सेवा व्रती कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।