डाॅ मामराज पुंडीर ने सभी कर्मचारियों से किया समर्थन का आह्वान- ddnewsportal.com

डाॅ मामराज पुंडीर ने सभी कर्मचारियों से किया समर्थन का आह्वान- ddnewsportal.com

वेतन कटौती के फैसले का स्वागत 

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ मामराज पुंडीर ने सभी कर्मचारियों से किया समर्थन का आह्वान 

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के दो दिन के वेतन कटौती के आदेशों का हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने स्वागत किया है। जारी प्रेस बयान में महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ मामराज पुंडीर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ सरकार के इस फैसले का स्वागत करते है। इसके साथ ही प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ मामराज पुंडीर ने प्रदेश के सभी

कर्मचारियों से सरकार का समर्थन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई आपदा आती है तो कर्मचारी हर समय मदद को तत्पर रहते हैं। कोरोना महामारी एक बार फिर अपने चरम पर पंहुच गई हैं। जिससे लड़ने के लिए अन्य साधनों के साथ साथ धन की भी आवश्यकता होती है। इसलिए इस बार भी सभी कर्मचारी अपना बड़ा दिल दिखाते हुए सरकार के इस निर्णय के साथ खड़े होकर फिर साबित कर दें कि कर्मचारी देश प्रदेश के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।