Haati News: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से बलदेव तोमर की अगुवाई में हाटी प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, उठाई ये मांग... ddnewsportal.com

Haati News: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से बलदेव तोमर की अगुवाई में हाटी प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, उठाई ये मांग... ddnewsportal.com

Haati News: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से बलदेव तोमर की अगुवाई में हाटी प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, उठाई ये मांग...

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की हाटी समिति का एक प्रतिनिधिमंडल बलदेव सिंह तोमर के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से मिला, जिसमें केंद्रीय हाटी समिति, शिमला, शिलाई, कफोटा, राजगढ़ हाटी यूनिटों के सदस्यों सहित कुछ नवनिर्वाचित जिला परिषद के सदस्य भी शामिल रहे। 

महामहिम राज्यपाल से उच्च न्यायालय शिमला में लम्बे समय से चल रहे हाटी जनजाति कानून की सुनवाई तथा न्यायालय द्वारा अंतरिम स्थगन आदेश के कारण अभी तक अढाई वर्षों से हाटी समुदाय- विशेष रूप से युवा बेरोजगारों तथा विद्यार्थियों को हुए नुकसान के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। और विशेष रूप से आग्रह किया गया कि केंद्र सरकार के माध्यम से अन्तरिम स्थगन आदेश को बेकेट करवाने के लिए कानूनी प्रावधानों के अनुसार हाटी समुदाय का सहयोग किया जाये। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि महामहिम ने बहुत गम्भीरता और आत्मीयता के साथ हटी प्रतिनिधि मण्डल की बात को सुना और केंद्र सरकार से सम्पर्क करने का आश्वासन दिया। इस दौरान समिति पदाधिकारी अतर सिंह नेगी, रणसिंह चौहान, जिला परिषद सदस्य बलबीर सिंह पुंडीर, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन दलीप चौहान, आत्मा राम शर्मा, डाॅ मामराज पुंडीर सहित अनेकों पदाधिकारी मौजूद रहे।