Paonta Sahib: गुरुद्वारा श्री पाँवटा साहिब में सर्वधर्म सर्व समाज की बैठक, हिमाचल-पंजाब में आपदा पीड़ितों की मदद को लेकर बड़ा फैसला ddnewsportal.com

Paonta Sahib: गुरुद्वारा श्री पाँवटा साहिब में सर्वधर्म सर्व समाज की बैठक, हिमाचल-पंजाब में आपदा पीड़ितों की मदद को लेकर बड़ा फैसला
जिला सिरमौर के गुरुद्वारा श्री पाँवटा साहिब में सर्वधर्म सर्व समाज की बैठक सरदार हरभजन सिंह अध्यक्ष गुरुद्वारा श्री पाँवटा साहिब की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व सम्मति से एक संस्था का गठन किया जो हर साल आपदा में पीड़ितों की मदद किया करेगी जो कि आपदा पीड़ितों तक खुद जाकर उनकी जरूरतों के अनुसार जब तक पीड़ित पूरी तरह से अपने सहारे खड़े नहीं हो जाते तब तक पूरे समय उनको पूर्ण तौर प्रसाद (मदद) जारी रखने का निर्णय लिया गया। इस संस्था का नाम "पाँवटा साहिब साध संगत सेवा समिति" रखा गया है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पीड़ित हिमाचल व पंजाब दोनों जगह एक एक गांव को गोद लेकर उसकी जरूरतों को पूरा किया जाएगा। जिसके लिए एक कमेटी का गठन किया जिसमें नुसरत अली, हरजीत सिंह फौजी, जीवन सिंह फौजी और गुरविंदर सिंह गोपी को चुना गया। यह कमेटी जाकर मौका पर किस गांव को गोद लेना है के बारे विवरण एकत्र करेगी। उसके बाद अगली बैठक जो 21 सितंबर 2025 को पुन: गुरुद्वारा साहिब के कैंटीन हाल में रखी गई है, वहां पर फाइनल निर्णय लिया जाएगा।
कमेटी में 15 सदस्य चुने गए जिनकी देख रेख में 51 सदस्यीय कमेटी कार्य करेगी। इस कमेटी में बाकी नाम बाद में जारी होंगे। कमेटी में अभी जो नाम चुने गए हैं उनमें सर्वसम्मति से सरदार हरभजन सिंह को अध्यक्ष चुना गया। सरदार तरसेम सिंह सगी, गुलजार सिंह निहालगढ़, नरेंद्रपाल सिंह सहोता, हरप्रीत सिंह खालसा, डॉ रोहताश नांगिया, इंदरजीत सिंह मिक्का, मनीष तोमर, मौलाना कबीरूदीन फरहान, परविंदर बिट्टू , कमलजीत, वरिंदर सिंह खालसा, भूपिंदर सिंह, जीवन सिंह फौजी व हरजीत सिंह आदि को सदस्य चना गया।