केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा पत्र- मुख्यमंत्री ddnewsportal.com

केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा पत्र- मुख्यमंत्री ddnewsportal.com

केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा पत्र- मुख्यमंत्री 

ट्रांसगिरि हाटी समीति चंडीगढ़ ईकाई मिली सीएम जयराम ठाकुर से, दशकों पुराने मुद्दे को सिरे चढ़ाने की उठाई मांग। 

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव प्रचार मे गये हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ट्रांसगिरि हाटी समीति चंडीगढ़ ईकाई का एक प्रतिनिधिमंडल मिला तथा उनके समक्ष गिरिपार क्षेत्र के जनजातीय दर्जा की दशकों से चली आ रही मांग को सिरे चढ़ाने का आग्रह किया। समीति पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार का इस मुद्दे पर सकारात्मक रवैया रहा है और सरकार ने अपनी तरफ से इस मामले मे सारी औपचारिकताएं पूरी की

है लेकिन केंद्र से इस मुद्दे को लटकाया जा रहा है। हिमाचल सरकार और प्रदेश जनजातीय मंत्रालय ने पीएमओ और आरजीआई द्वारा पूछे गये सभी बिंदुओं पर अपना स्पष्टीकरण दे दिया है। इसलिए सरकार से आशा है कि वह क्षेत्र के तीन लाख हाटियों की आवाज को भारत सरकार तक पंहुचाकर इस मुद्दे को सिरे चढायेंगे। पत्र मे कहा गया है कि केंद्र सरकार और सांसद द्वारा इस मामले पर ढुलमुल रवैया अपनाने से क्षेत्र के लोगों मे रोष है और वह आगामी चुनावों के वहिष्कार का मन बना रहे हैं। इससे पहले की यह आक्रोश आंदोलन का रूप लें सरकार मांग पूरी करें और इसमे प्रदेश सरकार भी अपने स्तर पर केंद्र सरकार को जोर देकर इस बारे कहें। पदाधिकारियों ने कहा कि इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कार्यालय से इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र भेजने की बात कही और कहा कि वह प्रदेश सरकार के माध्यम से इस मामले को केंद्र मे जोरदार तरीके से उठायेंगे। इस दौरान उनके

साथ खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष और शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर भी साथ रहे। इस मौके पर चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष रमेश देसाई, महासचिव एडवोकेट दिनेश सिंह चौहान, केंद्रीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष फकीर चन्द चौहान, नेहा तोमर, कैशव ठाकुर, नितिश कपूर आदि सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।