Paonta Sahib: हरविंदर अरोड़ा को श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट पाँवटा साहिब की फिर कमान, नये सदस्यों में ये शामिल... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: हरविंदर अरोड़ा को श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट पाँवटा साहिब की फिर कमान, नये सदस्यों में ये शामिल... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: हरविंदर अरोड़ा को श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट पाँवटा साहिब की फिर कमान, नये सदस्यों में ये शामिल...

श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के नवनिर्वाचित समिति का चयन करने के लिए मधुबन आश्रम, ऋषिकेश में बैठक आयोजित हुई। बैठक अध्यक्ष मधुबन आश्रम श्री परमानंद दास प्रभु की अध्यक्षता में एक मीटिंग अक्षय तृतीया के दिन हुई। जिसमे सर्व समति से वर्ष 2024-25 के लिए हरविंदर अरोड़ा को फिर से अध्यक्ष चुना गया। सचिव नीरज उधवानी और कोषाध्यक्ष संजय खंडुजा को भी वर्तमान समिति में पहले वाले पद पर बरकरार रखने का निर्णय लिया गया।


नए सदस्यों के रूप में जगदीश गर्ग और राजेश खंडुजा संरक्षक का कार्यभार देखेंगे। संतराम उपाध्यक्ष (समर्पण) के रूप में, अशोक शर्मा उपाध्यक्ष (संस्कार) और अंकित गोयल को उपाध्यक्ष (सेवा) के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा मधुकर डोगरी, अश्वनी धवन, ज्योति स्वरूप और अनुज कुमार को नई सदस्य के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है।
सभी सदस्यों को गोविंद जी की कृपा से मधुबन मंदिर में नई समिति की स्थापना की गई है और गोविंद जी की सेवा और उनके नाम का प्रचार करने के लिए नई समिति हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगी।