वेतन आयोग- हिमाचल के कर्मचारियों को 15 प्रतिशत का विकल्प ddnewsportal.com

वेतन आयोग- हिमाचल के कर्मचारियों को 15 प्रतिशत का विकल्प ddnewsportal.com

वेतन आयोग- हिमाचल के कर्मचारियों को 15 प्रतिशत का विकल्प 

मुख्यमंत्री ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर की घोषणा, 3% डीए भी, महासंघ ने जताया आभार।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के 225000 कर्मचारियों को छठे पे कमीशन में 15% का विकल्प और 3% डी ए की घोषणा की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई घोषणा का हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ हार्दिक हार्दिक स्वागत किया है। महासंघ ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता है कि आज पूर्ण राजत्व दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बहुत दो बड़े तोहफे हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को दिये हैं। 
हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारी पिछले पिछले 5 वर्षों से पे कमीशन का इंतजार कर रहे थे। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा की अध्यक्षता में पे कमीशन बारे आभार व्यक्त करने के साथ ही इन विसंगतियों और उनसे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में हिमाचल प्रदेश सरकार से तुरंत आग्रह किया और उनके ध्यान में यह बात लाई कि किस प्रकार से हिमाचल

प्रदेश के कर्मचारियों को 15% का विकल्प और 31% डीए न देने के निर्णय का खामियाजा नए स्केल में भुगतना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि इस संबंध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अखिल भारतीय राष्ट्रीय मंत्री पवन मिश्रा और हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रान्त अध्यक्ष पवन कुमार और प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर सहित शिक्षक महासंघ की कोर टीम ने लगातार सरकार के साथ संपर्क बनाया और मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों, मुख्य सचिव, वित्त सचिव और वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर लाभ हानि का सटीक विश्लेषण प्रस्तुत किया और मांग की कि सभी कर्मचारियों को पंजाब पे कमीशन द्वारा प्रदान किया गया 15% का तीसरा विकल्प दिया जाए, हिमाचल प्रदेश में नए कर्मचारियों के लिए 2 वर्ष का राइडर सिस्टम खत्म किया जाए, जिन कर्मचारियों के साथ इनिशियल स्टार्ट में भेदभाव हुआ है उस भेदभाव को खत्म किया जाए और वेतनमान पंजाब की तर्ज पर पूर्ण  रूप से लागू किया जाए। साथ ही यह भी आग्रह किया कि जैसा अधिकारियों को 31% डीए दिया है वैसा ही कर्मचारियों को भी 31% दिए दिया जाए। 
आज हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ 51वें पूर्ण राजत्व दिवस के शुभ अवसर पर जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा की गई घोषणा का स्वागत करता है। इस पूरी कवायद में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेरणा से हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने अपनी डिमांड सही प्लेटफॉर्म पर तथ्यों के अनुसार रखी जिसके फलस्वरुप मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार विषय से अवगत हुए और उन्होंने विषय की गंभीरता को समझते हुए सरकार की तरफ से कल्याणकारी कदम बढ़ाया और तुरंत अधिकारियों को छठे वेतन आयोग से होने वाली विसंगतियों को दूर करने के लिए कहा।जिसका परिणाम आज पूर्ण राजत्व दिवस के शुभ अवसर पर हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को मिला है ।हिमाचल प्रदेश

शिक्षक महासंघ के प्रांत मीडिया प्रभारी शशि शर्मा ने कहा कि आज तक के इतिहास में इतनी बड़ी घोषणाएं पूर्ण राज्यत्व  दिवस के अवसर पर कभी भी नहीं की गई है और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह संदेश दिया है और जता दिया है कि वह वास्तव में कर्मचारी हितैषी हैं और सभी वर्गों को साथ रखने का दम रखते हैं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार एवं प्रांत महामंत्री मामराज पुंडीर ने इन घोषणाओं को लेकर खुशी व्यक्त की है और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया है और अध्यापकों और सभी कर्मचारियों को बधाई दी है। प्रान्त संगठन मंत्री विनोद सूद ,कोषाध्यक्ष डॉ. यशवंत शर्मा, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम और  दर्शन लाल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयशंकर, उपाध्यक्ष रामकृष्ण मारकंडेय, प्रवक्ता संवर्ग के उपाध्यक्ष नरेंद्र कपिला, टीजीटी प्रमुख अशोक कुमार ,सुरेंद्र कुमार डीपीई प्रमुख सुरेंद्र कुमार, क्लासिकल एवं वर्नाकुलर प्रमुख तीर्थ आनंद, जेबीटी प्रमुख हेमराज, विनोद ,महिला महिला विंग उपाध्यक्षा ललिता वर्मा, सह संगठन मंत्री विष्णु शर्मा और नरेश शर्मा , कृष्णा चंदेल, ज्योति महाजन ,कार्यालय सचिव प्रदीप कुमार व राजेंद्र कृष्ण, प्रांत मीडिया प्रमुख शशि शर्मा, सह मीडिया प्रमुख राजेन्द्र जंबाल ,रविंद्र कुमार सहित सभी जिलों के जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्रियों सहित समस्त कार्यकारिणी और हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के सभी सदस्यों ने खुशी और सरकार का आभार व्यक्त किया।