HP Teachers Recruitment: लो जी- शिक्षक भर्ती का इंतजार हुआ खत्म: हिमाचल में इस माह से हजारों जाॅब्स

HP Teachers Recruitment: लो जी- शिक्षक भर्ती का इंतजार हुआ खत्म: हिमाचल में इस माह से हजारों जाॅब्स

HP Teachers Recruitment: लो जी! शिक्षक भर्ती का इंतजार हुआ खत्म, हिमाचल में इस माह से हजारों जाॅब्स

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी  नौकरी की चाह में वर्षों से इंतजार में बैठे शिक्षित बेरोज़गारों के लिए सरकार की तरफ से गुड न्यूज आई है। अब अपनी तैयारियाँ तेज ईर दीजिए क्योंकि शिक्षक भर्ती के आवेदन कभी भी मांगे जा सकते है, वो भी सैंकड़ों में नही बल्कि हजारों जाॅब्स के लिए। सरकार ने इस बात के संकेत दे दिए है और दो माह के भीतर कभी भी ये भर्तियां है सकती है। 


जी हां, हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 6 हजार से अधिक पद भरने के लिए अक्तूबर माह से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। राज्य सचिवालय में प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि नया भर्ती आयोग गठित होते ही शिक्षा विभाग भर्तियां शुरू करेगा। इसके तहत प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जहां 5,300 और उच्च शिक्षा विभाग में 1,000 पद भरे जाएंगे। प्रदेश कैबिनेट ने इन पदों को भरने के लिए पहले ही मंजूरी दे दी है।
शिक्षा मंत्री ने कहा है कि विभाग अपने स्तर पर भी प्रयास कर रहा है कि रिक्त पद जल्द भरे जाएं। पदोन्नति और बैचवाइज आधार पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। पांच वर्ष बाद नियमित प्रिंसिपल कॉलेजों में पदोन्नत कर दिए गए हैं। अन्य श्रेणियों के शिक्षकों के पद पदोन्नति से भरे जा रहे हैं। बैचवाइज आधार पर भी जिला शिक्षा अधिकारी भर्तियां कर रहे हैं। 


बता दें कि बीते दिनों ही मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में भर्तियां करने के लिए नया आयोग गठित करने की बात कही है। इसके लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दीपक सानन की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। कमेटी अक्तूबर में अपनी रिपोर्ट देगी। इस रिपोर्ट के मिलते ही नया भर्ती आयोग गठित किया जाएगा। पेपर लीक मामले में भंग किए गए हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग की जगह नया भर्ती आयोग बनाया जाना है। तो ऐसे में रोजगार के नये अवसर हिमाचल के शिक्षा विभाग में भी खुलने जा रहे हैं। जलशक्ति विभाग मंत्री व उप मुख्यमंत्री भी पहले कह चुके हैं कि विभाग में 5 हजार पदों को एकसाथ भरा जाना है।