Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट ddnewsportal.com

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट ddnewsportal.com

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट 

पढ़ें कब तक परेशान करेगा मौसम और अब तक हो चुकी है कितनी मौतें...

हिमाचल प्रदेश में माॅनसून इस बार झूम कर आया है। एक माह की मूसलाधार बारिश के बाद भी मौसम राहत देने के मूड़ में नही है। प्रदेश के कई भागों में फिर से तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक राज्य

के कई भागों में आगामी 7 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। राज्य के कई भागों में 3, 4 व 5 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून में अब तक 190 लोगों की जान गई, 706 मकान ढहे- 

इस बार मानसून ने हिमाचल में कहर ढा दिया है। प्रदेश में 24 जून से 31 जुलाई तक 5691.79 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। 190 लोगों की जान गई है जबकि 219 लोग जख्मी

हुए हैं। बाढ़ से 706 मकान ढह गए, जबकि 7192 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दौरान भूस्खलन की 76 और अचानक बाढ़ की 53 घटनाएं सामने आई हैं। इसके अलावा 244 दुकानें व 2,236 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।