हिमाचल: कैबिनेट का इंतजार....... ddnewsportal.com

हिमाचल: कैबिनेट का इंतजार.......  ddnewsportal.com
फाइल फोटो: सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश।

कैबिनेट का इंतजार.......

सबसे वरिष्ठ मतदाता का निधन
करुणामूलक की है ये मांगे
रामपुर बुशहर से आया प्रतिनिधिमंडल
सहायता कोष को एक लाख का चेक

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश बुलेटिन।


1- सुक्खू सरकार की दूसरी कैबिनेट का युवाओं और महिलाओं को इंतजार।

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की दूसरी मंत्रिमंडल की बैठक 16 फरवरी वीरवार को दोपहर 12 बजे राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने जा रही मंत्रिमंडल की बैठक में 1 लाख नौकरियां, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये देने जैसे अहम मसलों पर चर्चा संभव हैं। इसलिए इस बैठक का युवाओं और महिलाओं को खास इंतजार है। 

2- मुख्यमंत्री ने प्रदेश के वरिष्ठ मतदाता के निधन पर किया शोक व्यक्त।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला से संबंधित प्रदेश के सबसे वरिष्ठ मतदाता धुड़ू राम के निधन पर

शोक व्यक्त किया। धुड़ू राम वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के हिमाचल प्रदेश के चुनाव आइकाॅन थे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

3- करुणामूलक आश्रित संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।

करुणामूलक आश्रित संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां संघ के अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर

सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

4- रामपुर बुशहर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।

रामपुर बुशहर के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल

ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों से अवगत करवाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्प है। रामपुर बुशहर क्षेत्र के लोगों की विकासात्मक मांगों को प्रमुखता प्रदान कर क्षेत्र में विकास की गति सुनिश्चित की जाएगी।

5- मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष में अंशदान।

पी.आर.जे. ट्रेडर्ज़, ढली, शिमला, के अशोक शर्मा और अशोक शारटा की ओर से आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह

सुक्खू को, ‘मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष’ के लिए एक लाख रुपये की राशि का चेक भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश बुलेटिन (हिमाचल समाचार) 14 फरवरी 2023