Himachal Weather Update: हिमाचल में फिर मौसम बिगड़ने की संभावना, अब इस दिन से विभाग का अलर्ट... ddnewsportal.com

Himachal Weather Update: हिमाचल में फिर मौसम बिगड़ने की संभावना, अब इस दिन से विभाग का अलर्ट... ddnewsportal.com

Himachal Weather Update: हिमाचल में फिर मौसम बिगड़ने की संभावना, अब इस दिन से विभाग का अलर्ट...

हिमाचल प्रदेश में फिर मौसम बिगड़ सकता है। राज्य के कई क्षेत्रों में छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने नया अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक राज्य के कुछ भागों में 8 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 3 से 6 सितंबर तक कुछ स्थानों

पर अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट है। वहीं, शनिवार को राजधानी शिमला में दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर के समय कुछ देर के लिए हल्की धूप भी खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। 
गोर हो कि इस मानसून सीजन में 24 जून से 2 सितंबर तक 397 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 140 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 349 लोग घायल हुए हैं। राज्य में

2545 घर ढह हो गए हैं। 10844  को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 316 दुकानों व 5637 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 8663.10 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 163 और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं। प्रदेश को 8 हजार करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।