HP Weather Update: हिमाचल में चार दिन फिर खराब रहेगा मौसम, पढ़ें, कब से बरसेगा अंबर... ddnewsportal.com

HP Weather Update: हिमाचल में चार दिन फिर खराब रहेगा मौसम, पढ़ें, कब से बरसेगा अंबर...  ddnewsportal.com

HP Weather Update: हिमाचल में चार दिन फिर खराब रहेगा मौसम, पढ़ें, कब से बरसेगा अंबर...

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से बिगड़ने वाला है। मार्च माह का दूसरा सप्ताह चल रहा है लेकिन लगातार अंतराल के बाद मौसम खराब रहने और उपरी इलाक़ों में बर्फबारी और ओलावृष्टि होने से निचले इलाक़ों में भी सुबह शाम ठंडक बरकरार है। दो तीन दिन की राहत के बाद अब फिर मौसम विभाग का अपडेट आया है।

इस अपडेट के मुताबिक 10 व 12 मार्च की रात से लगातार दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 10 मार्च को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है। 11 से लेकर 14 मार्च तक ऊंचाई वाले कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं, निचले व मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अंधड़ व बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 


उधर, राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही शुक्रवार दोपहर को जिला किन्नौर के कड़छम-सांगला मार्ग पर तीन हिमखंड गिरे। शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे वादंग, पलिंगचे और दुर्गा मंदिर के पास हिमखंड गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। लोक निर्माण विभाग ने तीन घंटे के बाद मार्ग बहाल किया।