परेशान ढोल मास्टर ने उठाया ये खौफनाक कदम ddnewsportal.com

परेशान ढोल मास्टर ने उठाया ये खौफनाक कदम ddnewsportal.com
फोटो: साभार गूगल।

एक तो कोरोना से मंदी और दूसरा बेटे के दिल मे छेद 

परेशान ढोल मास्टर ने उठाया ये खौफनाक कदम, सात दिन बाद जंगल में लटका...

कोरोना ने कितने परिवारों पर कहर बरपा है इसके परिणाम अब तक सामने आ रहे हैं। आर्थिक मंदी झेल रहे लोग परेशान होकर गलत कदम तक उठाने लगे हैं।  ऐसा एक मामला हिमाचल प्रदेश में सामने आया है। प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल गगरेट के दियोली गांव में एक व्यक्ति का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान साथ लगते गांव घनारी के नरेश कुमार (40) पुत्र देसराज के रूप में हुई है। मृतक ढोल मास्टर था और हारमोनियम बजाने की ट्रेनिंग भी देता था जोकि पिछले करीब 7 दिनों से लापता था। पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या फिर कुछ और। बहरहाल पुलिस ने अज्ञात कारणों के तहत मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है जबकि फोरैंसिक विशेषज्ञ भी मौके पर बुलाए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दियोली गांव के कुछ लोग लकड़ियां लेने जंगल की ओर गए तो उन्होंने एक पेड़ के साथ फंदे पर शव लटका हुआ देखा। इसकी जानकारी ग्राम पंचायत प्रधान को दी गई, जिस पर

प्रधान ने गगरेट पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची गगरेट पुलिस ने जब स्थानीय लोगों को साथ लेकर शव की शिनाख्त करवाई तो वह घनारी गांव का निवासी निकला जोकि पिछले 7 दिनों से लापता था। पुलिस थाना गगरेट के सह प्रभारी मनोज वालिया ने बताया कि मौत के कारणों का पुख्ता पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चल पाएगा। स्थानीय लोगों की मानें तो उसके बेटे के दिल में छेद होने के चलते उसका उपचार करवाने में असमर्थ होने पर वह मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था। कोरोना काल के कारण उसका कारोबार भी बंद के बराबर था। जिससे उसकी परेशानी बढ़ गई थी।