Himachal Statehood Day: सीएम करेंगे अध्यक्षता- पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम इस जिले में... ddnewsportal.com

Himachal Statehood Day: सीएम करेंगे अध्यक्षता- पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम इस जिले में... ddnewsportal.com

Himachal Statehood Day: सीएम करेंगे अध्यक्षता- पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम इस जिले में...

25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर इस बार राज्यस्तरीय कार्यक्रम मंडी जिले के धर्मपुर में होगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियां शरू हो गई हैं। तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की ओर से डीसी मंडी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

माना जा रहा है कि पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री कर्मचारियों सहित अन्य वर्गों के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। बता दें, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जनवरी 1971 को रिज मैदान से हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व की घोषणा की थी। उस वक्त कई संस्थाएं हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व के खिलाफ भी थीं। बावजूद इसके लंबे संघर्ष के बाद हिमाचल को पूरे राज्य का स्टेटस दिया गया। तब डॉ. यशवंत सिंह परमार हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री बने थे।