हिमोत्कर्ष संस्था शिक्षक दिवस पर आयोजित करेगी सम्मान समारोह ddnewsportal.com

हिमोत्कर्ष संस्था शिक्षक दिवस पर आयोजित करेगी सम्मान समारोह ddnewsportal.com
फाइल फोटो: राजेन्द्र तिवारी, अध्यक्ष, हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद्, जिला सिरमौर।

हिमोत्कर्ष संस्था शिक्षक दिवस पर आयोजित करेगी सम्मान समारोह

सिरमौर के अध्यक्ष आरपी तिवारी ने की हिमाचल श्री, सिरमौर श्री और विद्या विशारद अवार्डी की सूची जारी, पढ़ें किसे मिलेगा कौन सा सम्मान...

 
शिक्षक दिवस 2022 के शुभ अवसर पर हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद्, जिला सिरमौर, शाखा पांवटा साहिब ने  इस वर्ष भी तीन श्रेणी में पुरस्कारों की घोषणा कर दी है जिन्हें 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर पांवटा साहिब में पुरस्कृत किया जायेगा। परिषद के जिला सिरमौर अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये पुरस्कार हिमाचलश्री , सिरमौरश्री और विद्या विशारद है, जिसके लिए लोक सेवक, समाजसेवी व शिक्षकगणों को परिषद द्वारा चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि हिमाचलश्री प्रदेश स्तर पर और सिरमौरश्री और विद्या विशारद जिला स्तर पर प्रदान किया जाता है। जिन हस्तियों को हिमोत्कर्ष 2022 हिमाचलश्री पुरूस्कार मिलने हैं उनमे विवेक महाजन  उप मंडलाधिकारी (ना.) पाँवटा साहिब, कुणाल अंग्रिश वन मंडल अधिकारी पाँवटा साहिब, बीर बहादुर सिंह पुलिस उप मंडलाधिकारी पाँवटा साहिब, डॉ. रतिका जिंदल स्त्री रोग विशेषज्ञ जे.सी.जुनेजा हॉस्पिटल पाँवटा साहिब शामिल है। 


सिरमौरश्री में डॉ. हिमांशु कौशिश आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी पाँवटा साहिब, डॉ.अभय राणा  BMO (incharge) शिलाई, डॉ अमित महाजन वरिष्ठ पशु चिकित्सा सर्जन सतौन, राजेन्द्र शर्मा अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स एथलीट, गुरविंदर सिंह टोली नेशनल क्रिकेटर, रीना ठाकुर राजगढ़ हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध लोक गायिका, प्रवेश कुमार सहायक लोक संपर्क अधिकारी पाँवटा साहिब, भपिंद्र वर्मा कुलथ राजगढ़, टेबल टेनिस के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी, दीपिका सूद फार्मासिस्ट भरोग बनेड़ी, शीला से.नि.स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, दिनेश पुण्डीर संपादक देश दिनेश न्यूज़ पोर्टल, राजपाल शर्मा संवाददाता अमर उजाला सतौन, नीतीश कुमार कांस्टेबल प्रभारी साइबर सेल थाना पांवटा साहिब, दीपराम खदराई लोक कलाकार एव वन रक्षक पाँवटा साहिब, महफूज़ अली स्वास्थ्य कर्मी सिविल हॉस्पिटल पाँवटा साहिब और काकू राम उर्फ़ अफलातून सफाईकर्मी शामिल है। 


इसी तरह विद्या विशारद में प्रकाश शर्मा सहायक प्रोफ़ेसर ( इतिहास) राजकीय महाविद्यालय पझौता सिरमौर, डॉ. पंकज यादव सहायक प्रोफ़ेसर (वाणिज्य) गुरु गोविन्द सिंह राजकीय महाविद्यालय पाँवटा साहिब, डॉ खत्री राम तोमर प्रवक्ता हिंदी रा० महाविद्यालय शिलाई, ओमप्रकाश चौहान DPE शमोगा राजगढ़, अंतर्राष्ट्रीय धावक, जोगी राम कन्याल प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टोका नगला, पांवटा साहिब जिला सिरमौर, कृष्ण पराशर प्रधानाचार्य GSS कीणू पनोग, जगबीर ठाकुर प्रवक्ता वाणिज्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुर देवड़ा, कबूल सिंह पुंडीर प्रवक्ता अर्थशास्त्र GSS कफोटा, अनिल घटवाल JBT GPS मंडोली संगड़ाह, हेमा सैनी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला, ज्योति रावत प्रवक्ता अंग्रेजी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरुवाला, नरेश दुआ प्रवक्ता वाणिज्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निहालगढ़, विनोद शर्मा अधीक्षक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतौन के नाम शामिल है।