HP Holiday Calendar 2025 : लो जी आ गई हिमाचल की 2025 की सरकारी छुट्टियों की लिस्ट ddnewsportal.com

HP Holiday Calendar 2025 : लो जी आ गई हिमाचल की 2025 की सरकारी छुट्टियों की लिस्ट ddnewsportal.com

HP Holiday Calendar 2025 : लो जी आ गई 2025 की सरकारी छुट्टियों की लिस्ट, पढ़ें, हिमाचल के राजपत्रित और वैकल्पिक अवकाश...

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2025 की सरकारी छुट्टियों की लिस्ट जारी हो गई है। सरकार ने वर्ष 2025 के अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। आगामी वर्ष 3 राजपत्रित अवकाश रविवार के दिन पड़ रहे हैं। इनमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 6 अप्रैल राम नवमी और 6 जुलाई मुहर्रम का अवकाश शामिल है। प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है। 

कैलेंडर वर्ष 2025 में 24 राजपत्रित अवकाश होंगे। इसी तरह से 12 वैकल्पिक छुट्टियां होंगी। राजपत्रित और सार्वजनिक अवकाश की बात करें तो वर्ष 2025 में 25 जनवरी को पूर्ण राजस्व दिवस, 12 फरवरी गुरु रविदास जयंती, 26 फरवरी महाशिवरात्रि, 14 मार्च होली, 31 मार्च ईद उल फितर, 6 अप्रैल राम नवमी, 14 अप्रैल डाॅ. भीमराम अम्बेदकर जयंती, 18 अप्रैल गुड फ्राइडे, 29 अप्रैल भगवान श्री परशुराम जयंती, 12 मई बुद्ध पूर्णिमा, 29 मई महाराणा प्रताप जयंती, 7 जून ईद-उल-जुहा (बकरीद), 11 जून संत गुरु कबीर जयंती (प्रकट दिवस), 6 जुलाई मुहर्रम, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त जनमाष्टमी, 2 अक्तूबर महात्मा गांधी जयंती व दशहरा, 7 अक्तूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती, 20 अक्तूबर दिवाली और 25 दिसम्बर को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी।

इसके साथ ही वैकल्पिक अवकाश के तहत 1 जनवरी को नव वर्ष, 14 जनवरी मकर संक्रांति, 2 फरवरी बसंत पंचमी, 23 फरवरी स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती, 13 अप्रैल बैसाखी, 9 मई गुरु रवींद्रनाथ जयंती, 27 अगस्त गणेश चतुर्थी, 30 सितम्बर दशहरा, 22 अक्तूबर गोवर्धन पूजा, 24 नवम्बर गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस और 24 दिसम्बर को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अवकाश रहेगा।

■ महिलाओं को ये 3 छुट्टियाँ-

वर्ष 2025 में 9 अगस्त को रक्षा बंधन, 10 अक्तूबर को करवा चौथ तथा 23 अक्तूबर को भाई दूज पर महिलाओं के लिए अवकाश रहेगा। सरकारी कार्यालयों, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए ये राजपत्रित अवकाश होगा जबकि नैगोशिएबल इंस्ट्रूमैंट्स एक्ट 1881 के तहत दैनिक वेतन भोगी महिलाओं को भी इन तीनों दिन अवकाश रहेगा।