HRTC News: हिमाचल परिवहन निगम की लगेज पाॅलिसी में फिर संशोधन, अब तीन लैपटॉप... ddnewsportal.com

HRTC News: हिमाचल परिवहन निगम की लगेज पाॅलिसी में फिर संशोधन,  अब तीन लैपटॉप... ddnewsportal.com

HRTC News: हिमाचल परिवहन निगम की लगेज पाॅलिसी में फिर संशोधन, पढें अब कितना सामान ले जा सकेंगे बिना किराये के...

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने लगेज पॉलिसी में एक बार फिर संशोधन कर यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दूसरी बार यह संशोधन किया गया है। पहले एक लैपटॉप का अलग से किराया लेने के आदेश थे। फिर पहले संशोधन में दो लैपटॉप ले जाने पर किराये में राहत दी। अब फिर संशोधन हुआ है। इसके मुताबिक  HRTC की

बसों में सफर के दौरान यात्री अब अपने साथ तीन लैपटॉप बिना कोई अतिरिक्त किराया चुकाए ले जा सकेंगे। पहले संशोधन में दो लैपटॉप ले जाने की छूट थी। इतना ही नहीं, निगम की बसों में व्हीलचेयर ले जाने का भी किराया नहीं लगेगा। नये आदेशों में साफ किया गया है कि दिव्यांगजन साथ हो या न हो, व्हीलचेयर का किराया वसूल नहीं होगा। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहनचंद ठाकुर ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए यह फैसले लिए गए हैं।