स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम पांवटा- सर्वधर्म समभाव की भी दिखी झलक- ddnewsportal.com

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम पांवटा- सर्वधर्म समभाव की भी दिखी झलक- ddnewsportal.com

पांवटा मे आजादी के जश्न की रही धूम

परेड रही मुख्य आकर्षण, पहली बार भूतपूर्व सैनिक हुए परेड में शामिल, सर्वधर्म समभाव की भी दिखी झलक।

पांवटा साहिब में 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। अमृत महोत्सव के तौर पर मनाए जा रहे इस समारोह मे नगर परिषद मैदान मे

एसडीएम विवेक महाजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उसके बाद राष्ट्र गान हुआ। फिर एसडीएम ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि कोरोना ने हमको बहुत कुछ सिखाया। अभी भी हम सभी को कोरोना

प्रोटोकाल का पालन करना होगा। हमे देश के विकास मे आम भागीदारी निभानी है तभी देश और आगे बढ़ेगा। इस मौके पर पहली बार क्षेत्र के

.

गणमान्य और क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाले लोगों को प्रदेश पुलिस की टुकड़ी के साथ साथ परेड में शामिल किया। इस बार भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब-शिलाई क्षेत्र की टुकड़ी ने नगर पालिका मैदान में 15 अगस्त की परेड

में हिस्सा लिया। सैनिकों का जीवन हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण रहा है देश की संप्रभुता व सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिकों ने देश के लिए हमेशा ही अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इस मौके पर भारतीय सेना की शौर्य गाधा को याद

किया गया। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिकों ने कहा कि यह पथ संचलन ने पूरे क्षेत्र के सभी नागरिकों को गौरवान्वित किया है। संगठन के जाबांज तीनों सेनाओं के रणबांकुरो ने देश के विभिन्न ऑपरेशन व युद्धों के साथ-साथ भिन्न-

भिन्न स्थानों और सीमाओं पर देश की रक्षा व सेवा की है। यह अपने आप में एक अद्भुत व करने वाला क्षण होगा। इस 75 वें स्वतंत्रता दिवस पथ संचलन

में प्रदेश पुलिस, भूतपूर्व सैनिक, तिब्बती छात्रों का बैंड, मिनी पांवटा और सर्व धर्म समभाव जैसी टुकड़ियों की झलक दिखाई दी। इसके साथ ही सर्वधर्म

समभाव की झलक भी परेड मे दिखी। इस टुकड़ी मे हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख और बोद्ध धर्म आदि की वेशभूषा मे लोगों ने शिरकत की। साथ ही धार्मिक संस्थाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी परेड मे भाग लिया। इसके बाद

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे शहीदों के परिजनों सहित सामाजिक संस्थाओं और कोरोना काल मे बेहतरीन कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर एसडीएम विवेक

महाजन सहित डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर सिंह, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री और नायब तहसीलदार रणजीत सिंह बेदी के अतिरिक्त नगर परिषद की चेयरपर्सन निर्मल कौर, वाईस चेयरमैन ओम प्रकाश कटारिया, व्यापार मंडल प्रधान अनिन्द्र सिंह नौटी, डीएफओ कुनाल अंग्रीष,

 समाजसेवी आरपी तिवारी, नगर के पार्षद और गणमान्य लोगों सहित आम जन मौजूद रहे। साथ ही भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा-शिलाई की तरफ से कोर कमेटी से एस पी खेड़ा, करनैल सिंह, अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चौहान,

उपाध्यक्ष दर्शन सिंह, सचिव नरेन्द्र सिंह ठुंडू,, सह-सचिव मोहन सिंह चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी स्वर्ण जीत सिंह, धनवीर पुंडीर दुगाना, सुखविंद्र सिंह व निर्मल सिंह आदि संगठन के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।