गुड न्यूज़: मस्तभोज की शान इंस्पेक्टर बहादुर सिंह को DGP डिस्क अवार्ड ddnewsportal.com

गुड न्यूज़: मस्तभोज की शान इंस्पेक्टर बहादुर सिंह को DGP डिस्क अवार्ड  ddnewsportal.com

गुड न्यूज़: मस्तभोज की शान इंस्पेक्टर बहादुर सिंह को DGP डिस्क अवार्ड 

पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया जाएगा सम्मानित, कईं गंभीर मसले किये हल...

सिरमौर जिला के कफोटा नागरिक उपमंडल के तहत पड़ने वाले मस्तभोज क्षेत्र के इंस्पेक्टर बहादुर सिंह को डीजीपी डिस्क अवार्ड से नवाजा जाएगा। जत दिवस जारी हुई सम्मानित होने वालों की सूची में सिरमौर से उनका नाम भी सम्मिलित है जिसके बाद कफोटा व मस्तभोज क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बहादुर सिंह गिरिपार के मस्तभोज के शरली मानपुर के निवासी है।
दरअसल, हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने साल-2021 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की शुक्रवार को डीजीपी डिस्क अवार्ड लिस्ट जारी की है। इसमे सिरमौर जिला के मस्तभोज के इंस्पेक्टर बहादुर सिंह का नाम भी शामिल है। 

ग्राम पंचायत शरली मानपुर निवासी बहादुर सिंह ने जामना स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की है। हिप्र विवि से बीए तक शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने, मुख्य आरक्षी रहते हुए पांवटा थाना के बहराल में 200 किग्रा चूरा पोस्त पकड़ा, आरोपी को सात वर्ष कैद की सजा दिलवाई। 20 फरवरी, 2017 में बद्दी तहसील के एक युवक ने आठ वर्षीय मासूम बच्ची से दरिंगदी के बाद हत्या की थी। इस मामले को अत्यथिक गंभीरतम अपराध की श्रेणी में रखा गया।

बद्दी पुलिस में तत्कालीन सब इंस्पेक्टर बहादुर सिंंह ने इस मामले की जांच सौंपी गई थी। इस मामले के दौषी को फांसी व 50 हजार जुर्माने की सजा तथा परिजनों को साढ़े 12 लाख मुआवजा देने का आदेश मिला था। बहादुर सिंह एसएचओ बद्दी, नालागड़ व बरोटीवाला में सेवारत रहे। वर्तमान समय में वह शिमला सीआईडी में बतौर इंस्पेक्टर सेवाएं दे रहे है। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उनका नाम भी प्रदेश पुलिस के 112 अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड सूची में शामिल किया गया है जो इलाके के लिए गौरव की बात है।