Paonta Sahib: जनता को बतायेंगे केंद्र सरकार के 9 वर्ष का ऐतिहासिक विकास- सुखराम ddnewsportal.com

Paonta Sahib: जनता को बतायेंगे केंद्र सरकार के 9 वर्ष का ऐतिहासिक विकास- सुखराम ddnewsportal.com

Paonta Sahib: जनता को बतायेंगे केंद्र सरकार के 9 वर्ष का ऐतिहासिक विकास 

पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बैठक में कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने का किया आह्वान 

भारतीय जनता पार्टी पाँवटा साहिब मंडल की मासिक बैठक मंडल उपाध्यक्ष सोमनाथ चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में पूर्व ऊर्जा मंत्री हिमाचल प्रदेश व वर्तमान विधायक पाँवटा साहिब सुखराम चौधरी, प्रदेश ओबीसी मोर्चा सचिव सुभाष चौधरी, महामंत्री हितेंद्र कुमार, देवराज चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। 


इस दौरान विधायक सुखराम चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार की 9 वर्षों की जन हितैषी योजनाओं को घर घर पहुंचाने के लिये जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 1 जून से शुरू होकर 20 जुन तक चलेगा।
विधायक सुखराम चौधरी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी मिलकर बूथ स्तर पर पार्टी के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी और एक बार पुनः केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। 
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चौधरी, मंडल महामंत्री राकेश मेहरालू, भाजयुमो जिला सिरमौर अध्यक्ष पवन चौधरी, मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, चरणजीत चौधरी, आरिफ अली, राहुल चौधरी, शमशाद अली, स्पर्श गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।