जनता की आंखो में धूल झोंक मनाया जा रहा नदी उत्सव- चौहान ddnewsportal.com

जनता की आंखो में धूल झोंक मनाया जा रहा नदी उत्सव- चौहान ddnewsportal.com
फाईल फोटो।

जनता की आंखो में धूल झोंक मनाया जा रहा नदी उत्सव 

मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने प्रशासन और भाजपा नेताओं पर उठाये सवाल, भाजपा सरकार में ही तो नदियाँ गंदी करने की दी जा रही छूट।

जिला सिरमौर के मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने प्रशासन और सरकार के नदी उत्सव को जनता की आंखो में धूल झोंकना करार दिया है। पांवटा साहिब मे जारी प्रेस बयान में प्रदीप चौहान ने कहा कि पांवटा साहिब में प्रशासन यमुना नदी उत्सव मना रहा है, जिसमे भाजपा नेता शामिल होकर बड़ी बड़ी बातें कर रहे है। जो कि एक दिखावा मात्र है। उन्होंने कहा कि यमुना नदी में शहर का गंदा पानी सरेआम जा रहा है, उसे रोकने के तो प्रबंध नही किए जा रहे और आज यह उत्सव प्रशासन जनता की आंखों में धूल झोंकते हुए मनाया जा रही है। यानि पहले नदियों को गंदा करने की खुली छूट दो और फिर इस तरह के ढकोसले करो। यह भाजपा सरकार और प्रशासन का दोहरा चरित्र प्रदर्शित कर रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी कल नदी की महत्ता बताते हुए कई बातें कर गये जो सिर्फ हवा हवाई सिद्ध हो रही है।

गिरि नदी में कई बड़े ट्राले गिरी नदी के रास्ते चल रहे है जिसकी आवाज वह लगातार उठाते आ रहे है। प्रदीप चौहान ने कहा कि कई मर्तबा इस विषय को लेकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई, कई ज्ञापन भी दिए परंतु आज तक कोई कार्यवाही नही हुई है। बल्कि पहले की तरह अब भी प्रशासन चैन की नींद में सोता है। आज यह यमुना नदी उत्सव सिर्फ एक दिखावा है, जिसे जनता जानती हैं। प्रदीप चौहान ने ऐसे उत्सव न मनाने की सलाह प्रशासन को दी है और कहा है कि या तो प्रशासन कोई कड़ी कार्यवाही इस संदर्भ में करे या फिर ऐसे आयोजन न किये जायें।