Shillai: BRCC मायाराम शर्मा स्कूलों में जाकर जांच-परख रहे शिक्षा का स्तर ddnewsportal.com

Shillai: BRCC मायाराम शर्मा स्कूलों में जाकर जांच-परख रहे शिक्षा का स्तर ddnewsportal.com

Shillai: BRCC मायाराम शर्मा स्कूलों में जाकर जांच-परख रहे शिक्षा का स्तर 

समग्र शिक्षा अभियान के तहत किया लोजा स्कूल का दौरा, बच्चों की परफॉर्मेंस से खुश

समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीआरसीसी पाठशाला में जाकर बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में अध्यापकों के समक्ष मॉडर्न लेसन प्लान तैयार करके उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीआरसीसी बकरास मायाराम शर्मा द्वारा शिलाई क्षेत्र की राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला लोजा का निरीक्षण किया गया। बच्चों से कक्षा में सवाल जवाब करने के दौरान पाया गया कि बच्चे पढ़ने में अच्छे हैं और प्रश्नों का बड़ा ही सही और जल्दी जवाब दे

रहे थे। इसके अलावा बच्चों में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी है और बच्चों ने देशभक्ति के गीत और कविता गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने देखा कि विद्यालय में शौचालय की व्यवस्था में सुधार करने की आवश्यकता है। विद्यालय में केंद्रीय मुख्य शिक्षक

का पद खाली है। विद्यालय में कार्यवाहक केंद्रीय मुख्य शिक्षक जेबीटी रतन सिंह और अध्यापिका अलका देवी है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की कुल संख्या 38 है। वीर शहीद कल्याण सिंह का जन्म भी इसी क्षेत्र लोजा हलाह गांव में हुआ था।