Paonta Sahib: राज्य स्तर पर खूब दौड़ा गुरु नानक मिशन का विवेक चौहान ddnewsportal.com

Paonta Sahib: राज्य स्तर पर खूब दौड़ा गुरु नानक मिशन का विवेक चौहान  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: राज्य स्तर पर खूब दौड़ा गुरु नानक मिशन का विवेक चौहान

स्टेट लेवल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 60 मीटर दौड़ में हासिल किया रजत पदक, अब खेलेगा नेशनल, स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई

पाँवटा साहिब के शुभखेड़ा स्थित गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्र विवेक चौहान ने राज्य स्तर पर अपनी काबिलियत का परिचय दिया है। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विवेक ने रजत पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। 21 तथा 22 मई 2023 को बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इस प्रतिस्पर्धा में गुरु

नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्र विवेक चौहान ने अंडर-14 वर्ग में 60 मीटर रेस में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक पर कब्जा किया। यह उल्लेखनीय है कि विवेक चौहान राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली एथलेटिक मीट में भी भाग लेंगे। विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने विवेक चौहान को सम्मानित किया तथा पीठ थपथपा कर बधाई दी। विद्यालय के 
डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी ने भी इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए विवेक चौहान तथा उनके कोच दीदार सिंह को हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।