Election News: पाँवटा साहिब उप इकाई के प्रधान चुने गुरबचन सिंह ddnewsportal.com

Election News: पाँवटा साहिब उप इकाई के प्रधान चुने गुरबचन सिंह  ddnewsportal.com

Election News: पाँवटा साहिब उप इकाई के प्रधान चुने गुरबचन सिंह

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव में तरूण परमार को महासचिव की कमान, ये है पूरी कार्यकारिणी...

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ पाँवटा साहिब उप इकाई के चुनाव लोनिवि विश्राम गृह पाँवटा साहिब में सम्पन्न हुए, जिसमे सर्वसम्मति से गुरबचन सिंह को उप इकाई प्रधान चुना गया। 


दरअसल, गत 30 जुलाई को आराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सिरमौर की आम बैठक का आयोजन नाहन में हुआ था, जिसमे उपायुक्त कार्यलय नाहन, रोजगार विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, एसडीएम कार्यालय, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, लोक निर्माण विभाग विभाग, टी सी पी विभाग, समेत सभी विभागों के लगभग 55 कर्मचरियों ने भाग लेकर यह निर्णय लिया था कि मौसम खराब होने के कारण जिन इकाइयों के चुनाव स्थगित हो गए थे, उनकी सभी इकाइयों के

चुनाव की तिथियाँ घोषित की थी। उसी निर्णय के मुताबिक 8 अगस्त को पाँवटा साहिब के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह मे शाम 5 बजे अराजपत्रित कर्मचारी संघ पाँवटा साहिब उप इकाई के चुनाव, चुनाव पर्यवेक्षक नाहन के टी सी पी जेई  अनिल शर्मा और शिलाई ब्लॉक महासचिव  सुप्रिडेंट शिलाई कोलेज नागेश घिलडियाल की देख रेख मे संपन्न हुए। जिसमे लगभग सभी विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। सर्वप्रथम बैठक मे सुनील तोमर राज्य उपाध्यक्ष एनपीस कर्मचारी महासंघ, रामचंद्र कपूर वरिष्ठ कर्मचारी नेता, सुदेश तोमर अध्यक्ष उपायुक्त कार्यालय नाहन ने सभी को संबोधित कर कर्मचरियों के वर्षों से लंबित मुद्दों से अवगत कराया और उसके बाद चुनाव प्रवक्षकों ने चुनाव प्रक्रिया शुरू की। इसमे नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। देश दिनेश को मिली जानकारी के मुताबिक प्रधान पद पर गुरबचन सिंह एडीसी ऑफिस, वरिष्ठ उप प्रधान अजय सिंह ठाकुर पशुपलन विभाग, महासचिव तरुण परमार पीडब्ल्यूडी, मुख्य सलाहकार इंतजार अली एसडीएम कार्यालय, उपप्रधान परीक्षा शर्मा आईसीडीसी, कोषाध्यक्ष हितेंद्र शर्मा आईसीडीसी, संयुक्त सचिव सतीश कुमार पशुपालन विभाग, संयुक्त सचिव राकेश कुमार वन विभाग, प्रेस सचिव सेम कुमार रिवेन्यू विभाग, संगठन सचिव संदीप शर्मा वन विभाग, सह प्रेस सचिव गुरमीत सिंह पशुपालन विभाग, कार्यालय सचिव हरदीप सिंह उद्योग विभाग डोआईसी, संगठन सचिव अनीता ठाकुर वन विभाग, कानूनी सलाहकार धीरज कुमार राजस्व विभाग, संगठन सचिव अनिल सैणी एसडीएम कार्यालय, उपाध्यक्ष राकेश चौहान आईपीएच तथा इसके अलावा पवन ठाकुर लोक निर्माण विभाग, कला देवी icds, जोगेन्द्र ठाकुर पोलीटेकनिक कोलेज, कौशर रेहमान को कार्यकरिणी सदस्य बनाया गया।


नव नियुक्त कार्यकारिणी को पाँवटा के ठाकुर बी आर सिंगटा, प्रवक्ता संघ सिरमौर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुण्डीर, सुनील तोमर, राजनीश शर्मा जिला महासचिव पटवारी एंव कानूनगो संघ सिरमौर, सुदेश तोमर, हरदेव ठाकुर, रामचंद्र कपूर, प्रदेश अध्यक्ष पटवारी एंव कानूनगो सेटलमेंट शमशेर ठाकुर, शिलाई अध्यक्ष हरीराम मालवीय, कफोटा महासचिव सुरजीत पुण्डीर, एनपीएस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, महासचिव भरत शर्मा, अराजपत्रित महासंघ प्रदेश संयोजक सौरव वेद आदि ने पूरी कार्यकरिणी को बधाइयाँ देकर भविष्य के लिए शुभकामनाऐ दी है।
बताते चलें कि जिला सिरमौर मे 9 उप इकाइयों के चुनाव होने तय थे जिसमे से 7 के चुनाव विधिवत् संपन्न हो चुके हैं। अब सिर्फ 2 उप इकाई नाहन और सराह के चुनाव शेष रह गये है। उसके बाद जिला स्तरीय चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।