Kafota: कफोटा स्कूल के आईटी शिक्षक मोहन सिंह चौहान का निधन, बुखार से थे पीड़ित  ddnewsportal.com

Kafota: कफोटा स्कूल के आईटी शिक्षक मोहन सिंह चौहान का निधन, बुखार से थे पीड़ित  ddnewsportal.com

Kafota: कफोटा स्कूल के आईटी शिक्षक मोहन सिंह चौहान का निधन, बुखार से थे पीड़ित 

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जताया शोक

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के शावड़ी गांव निवासी व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कफोटा के आईटी शिक्षक मोहन सिंह चौहान (40) का बीती रात पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया है। मोहन सिंह पिछले 17 वर्षों से आईटी शिक्षक के तौर पर सेवारत थे। मोहन सिंह को दो दिन पहले तेज बुखार था, जिसके चलते वह स्वयं पांवटा साहिब सिविल अस्पताल गए थे। ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई रैफर किया गया।

जहां उपचार के दौरान बीती रात उनका निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मोहन सिंह चौहान अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे, माता-पिता व तीन भाइयों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रान्त महामंत्री एवं पूर्व विशेष कार्य अधिकारी शिक्षा डॉ मामराज पुंडीर पुंडीर ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी सवेंदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्राथर्ना की। डॉ पुंडीर ने कहा कि शिक्षा जगत ने एक सच्चे योद्धा को खो दिया है। उनकी सेवाओं और सहयोगी स्वभाव को हमेशा याद किया जाएगा।