घोर कलयुग- जिन्हें जन्म दिया वही मार रहे लात ddnewsportal.com

घोर कलयुग- जिन्हें जन्म दिया वही मार रहे लात ddnewsportal.com

जिन्हें जन्म दिया वही मार रहे लात

बुजुर्ग महिला का आखिर क्या कसूर, पालन पोषण तो दूर छत भी छीन रहे परिवार के लोग, 

पांवटा के किशनपुरा का मामला, शिकायत के बाद भी नही पंहुची पुलिस 

एक बुजुर्ग महिला से उसके अपनों के द्वारा ही छत छीन ली, महिला का कमरा तौड़ दिया गया, उससे मारपीट हुई और उसके गहने और पैसे तक छीन लिए गये। शिकायत कर दी है लेकिन फिलहाल पुलिस मौके पर नही पंहुची है। मामला पांवटा साहिब के किशनपुरा का है जहां पर एक बुजुर्ग महिला से उसके ही बेटों पर ही छत छीनने के आरोप लगे हैं। धोलाकुंआ के पूर्व प्रधान

मलकीत सिंह चौधरी ने बताया कि पीड़ित बुजुर्ग महिला ने इस बाबत एक लिखित शिकायत भी दी है लेकिन समाचार लिखे जाने तक भी पुलिस ने मौके पर नही पंहुची थी। सवाल उठ रहे है कि क्या जयराम राज्य मे सिर्फ बाहुबलियों की ही चलेगी। दरअसल, बुजुर्ग महिला श्यामो देवी पत्नी साधु राम निवासी किशनपुरा पांवटा साहिब ने डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर सिंह के नाम एक लिखित शिकायत भी दी है जिसमे उसने कहा है कि वह एक विधवा है तथा उसके पति ने अपने रहते 10 बिश्वा भूमि पर एक रिहायशी मकान बनाया है। जिसमे से उसे भी बरामदा समैत एक कमरा मिला

हुआ है। जिस पर टीन डली हुई है। उसके सभी पुत्रों ने अपने अपने हिस्से के कमरे ले रखे है। उसके बेटे न तो उसे खर्च देते हैं और न ही किसी चीज के लिए पूछते हैं। उल्टा उसे कमरे से भी बेदखल करना चाहते है। पिछले दिनों उनके बेटों ने धोखे से कागजों पर उसका अंगूठा लगवा लिया जिसके बाद वह उसे बाहर निकालने मे लगे हुए है। बीते कल दोपहर को उन लोगों ने उसे धक्के देकर कमरे से बाहर निकाल दिया और कमरे का टीन तौड़ दिया। बुजुर्ग महिला ने अपनी आजीविका चलाने के लिए एक आटा चक्की भी रखी थी, उसे भी तौड़ दिया गया। यही नही, कमरे मे रखी पेटी से सोने व चांदी के गहने और अपनी दोहती के भात भरने के लिए रखे 50 हजार रूपये भी निकाल लिये और उसे घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान उन्होंने लात घूंसो से उसकी पिटाई भी की जिससे उसके शरीर पर चोटें आई है। वह पुलिस स्टेशन भी गई लेकिन किसी ने मौके पर आना भी मुनासिब नही समझा, जबकि उसके मकान को तोड़ा जा रहा है। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उसका सब कुछ उसके अपने बेटों ने ही छीन लिया। बुजुर्ग महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं इस बारे डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान मे है। पुलिस को मौके पर जाने को कहा गया था। पता किया जाएगा कि टीम मौके पर क्यों नही गई। वह स्वयं भी मौके का दौरा करेंगे।