Paonta Sahib: कोटड़ी व्यास स्कूल की एक और उपलब्धि, छात्र आर्यन गुजरात में रग्बी मे करेगा प्रदेश का प्रतिनिधित्व ddnewsportal.com

Paonta Sahib: कोटड़ी व्यास स्कूल की एक और उपलब्धि, छात्र आर्यन गुजरात में रग्बी मे करेगा प्रदेश का प्रतिनिधित्व ddnewsportal.com

Paonta Sahib: कोटड़ी व्यास स्कूल की एक और उपलब्धि, छात्र आर्यन गुजरात में रग्बी मे करेगा प्रदेश का प्रतिनिधित्व

खेलो के क्षेत्र में हर वर्ष नित नए आयाम स्थापित कर रही ग्राम पंचायत कोटडी व्यास के शहीद कमलकान्त मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास ने इस वर्ष बहुत से खिलाड़ी अलग-अलग गेम्स में प्रदेश को दिए हैं। इसी श्रृखंला को आगे बढ़ाते हुए आर्यन पुत्र राज कुमार कोटड़ी ऊपरली व प्रदीप व्यास ने 29 जनवरी को सब जूनियर रग्बी खेल  कुल्लू के निरमंड में संपन्न हुए, में राज्य स्तरीय रग्बी खेल में सिरमौर की टीम से खेलें ओर अच्छा प्रदर्शन किया व सिरमौर टीम को विजेता बनाया। जिसके बलबुते आर्यन का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु गुजरात के गांधीनगर के लिए हुआ। ये प्रतियोगिता 12 फरवरी से 14 फरवरी तक होगी। आर्यन ने अडर-14 एसजीएफआई स्कूल नेशनल भी दिल्ली में अभी दिसम्बर मे खेला है, आर्यन ने कोटड़ी व्यास का नाम रोशन किया था। अब रग्बी हेतु चयन से कोटड़ी व्यास पाँवटा दून सहित जिला सिरमौर में ख़ुशी की लहर है। पिता राजकुमार ने बताया की आर्यन में खेल व पढाई के प्रति बहुत लगाव है। स्कूली खेल हैंडबॉल मे अंडर-14 राष्ट्रीय खेल दिल्ली में हुए खेलों मे  भी आर्यन ने अच्छा प्रदर्शन इसी वर्ष किया है। इस उपलब्धि पर आर्यन के परिवार को लोग बहुत बधाई दे रहे हैं। पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि उनकी पंचायत के शहीद कमलकान्त मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने इस वर्ष खेलो के क्षेत्र जो अयाम स्थापित किये है उसके लिए खिलाड़ी व उसके कोच व अभिभावक को बहुत-बहुत बधाई। सेवानिवृत्त प्रिंसिपल अजय शर्मा ने भी इस उपलब्धि हेतु आर्यन व उसके माता-पिता को बहुत-बहुत बधाई दी। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने

बताया की कोटड़ी व्यास ने खेलो क्षेत्र जो अयाम स्थापित किये है ये सिरमौर जिला हेतु गर्व का विषय है। आर्यन के माता-पिता ने राष्ट्रीय चयन हेतु खुशी जाहिर की व कोच को सिलेक्शन हेतू बधाई दी। अब रग्बी हेतु चयन से कोटड़ी व्यास पोंटा दून सहित जिला सिरमौर में ख़ुशी की लहर है। आर्यन के गुरु धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि आर्यन में खेल व पढाई के प्रति बहुत लगाव  है  ये स्कूली खेल हैंडबॉल मे u-14  राष्ट्रीय खेल देहली में हुए मे भी अच्छा प्रदर्शन इसी वर्ष किया है। इस उपलब्धि पर आर्यन के परिवार को लोग बधाई दे रहे हैं। आर्यन के माता-पिता ने राष्ट्रीय चयन हेतु खुशी जहीर की। आर्यन के चयन पर शारीरिक शिक्षा अध्यापक  दौलत, प्रभात, ओम प्रकाश, शिव क्लब व्यास, शिव मंदिर कॉमेटी व युवा क्लब चांदपुर व उपप्रधान अनिल बीडीसी सदस्य शशि बाला, एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह ने इस उपलब्धि के प्रति ख़ुशी ज़ाहिर की व आर्यन व उसके माता-पिता व पी.ई.टी धर्मेन्द्र चौधरी को बधाई दी।