Rohit Birthday Special: रोमांटिक फिल्म से कम नही रोहित-रितिका की लव स्टोरी ddnewsportal.com

Rohit Birthday Special: रोमांटिक फिल्म से कम नही रोहित-रितिका की लव स्टोरी ddnewsportal.com

Rohit Birthday Special: रोमांटिक फिल्म से कम नही रोहित-रितिका की लव स्टोरी 

जानिए, करोड़ों फैन्स के दिलों पर राज करने वाले टीम इंडिया के हिटमैन के दिल में बसने वाली रितिका से कैसे हुई मुलाकात...

भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन और कैप्टन रोहित शर्मा आज 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित क्रिकेट की फील्ड पर अपनी बल्लेबाजी से करोड़ों फैन्स के दिलों पर राज कर रहे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि उनके दिल पर किसका राज है।


वैसे तो क्रिकेटर की दुनिया भी बॉलीवुड की दुनिया जैसी ग्लैमर्स की दुनिया होती है, इसलिए यदि किसी क्रिकेटर की जिंदगी की लव स्टोरी यदि किसी रोमांटिक मूवी की तरह हो तो कोई ज्यादा हैरानी नही होती। ऐसा ही हिटमैन के साथ भी हुआ है। हिटमैन के दिल में रितिका बसती हैं। रोहित और रितिका की लव स्टोरी किसी रोमांटिक मूवी से कम नहीं है। रोहित ने छह साल तक डेट करने के बाद रितिका को शादी के लिए स्पेशल अंदाज में प्रपोज किया था।

ऐसे हुई पहली मुलाकात-

पहली मुलाकात की बात करें तो रोहित शर्मा और रितिका की पहली बार एक इवेंट के दौरान मिले। रितिका स्पोर्ट्स मैनेजर थीं और उसी दौरान एक एड शूट में उनकी मुलाकात हिटमैन से हुई

थी। शुरुआत में रितिका को रोहित में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन लगातार मिलते रहने पर दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार परवान चढ़ने लगा। यहां यह भी बता दें कि रितिका युवराज की चचेरी बहन भी लगती हैं और युवी ने रोहित को रितिका से दूर रहने की हिदायत भी दी थी।

रोहित ने रितिका को खास अंदाज मे किया प्रपोज-

रोहित शर्मा ने रितिका को छह साल तक डेट करने के बाद खास अंदाज में प्रपोज किया था। रोहित और रितिका ने अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा और किसी को भी भनक नहीं लगने दी। साल 2015 में आईपीएल के दौरान रितिका लाइमलाइट में आईं और उसकी बाद उनका नाम रोहित के साथ जोड़ा जाने लगा। रोहित ने इसके बाद रितिका को शादी के लिए प्रपोज करने का फैसला किया।


रोहित रितिका को किसी रेस्तरां या फिर विदेशी टूर पर नहीं गए, बल्कि उन्होंने रितिका को प्रपोज करने के लिए उस जगह को चुना जहां से उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। रोहित रितिका को बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब लेकर गए और उन्होंने घुटने के बल बैठकर रितिका को शादी के लिए प्रपोज किया। रोहित के इस प्रपोजल का रितिका को कोई भी अंदाजा नहीं था। हालांकि, उन्होंने रोहित को हां में जवाब दिया।
रोहित शर्मा और रितिका 13 दिसंबर 2015 को शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी मुंबई के ताज होटल में हुई थी। रोहित-रितिका की शादी में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड जगत तक के कई बड़े नाम शामिल हुए थे। बता दें कि रोहित और रितिका की शादी को स्पेशल बनाने के लिए अंबानी फैमिली ने एक ग्रैंड पार्टी भी आयोजित की थी। रोहित और रितिका की एक बेटी है, जिसका जन्म साल 2018 में हुआ।

Desh Dinesh Media की तरफ से टीम इंडिया के हिटमैन कप्तान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें।