Paonta Sahib: कोटड़ी व्यास स्कूल के पीईटी धर्मेंद्र चौधरी सहित 4 छात्रा खिलाड़ियों को विशेष सम्मान ddnewsportal.com

Paonta Sahib: कोटड़ी व्यास स्कूल के पीईटी धर्मेंद्र चौधरी सहित 4 छात्रा खिलाड़ियों को विशेष सम्मान
पाँवटा साहिब विकासखंड के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम मुख्य अतिथि एस डी एम गुंजीत सिंह चीमा की अध्यक्षता में पाँवटा साहिब के रामलीला ग्राउंड में संपन्न हुआ।
जिसमें खेलों के क्षेत्र में अपना राष्ट्रीय लेवल पर रग्बी खेल मे अपना परचम लहरा कर गोल्ड मेडल प्राप्त करके कोटडी ब्यास का ही नहीं पूरे सिरमौर हिमाचल का नाम रोशन करने वाली चार
खिलाड़ी छात्राओं रुबी, जोया, स्नेहा, अंकिता को विशेष सम्मान दिया गया। हैंडबॉल मे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले कर ये छात्राएं लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रही है उनकी इस उपलब्धि हेतु उन्हें विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
वहीं इसी के साथ खेलो के क्षेत्र में विशेष योगदान देने हेतु धर्मेंद्र चौधरी शारीरिक शिक्षक (कोच) को विशेष उपलब्धि का अवार्ड दिया गया। जैसा कि विदित हो कोटडी व्यास के शारीरिक शिक्षक पिछले 3 वर्षों से लगातार स्कूल में कार्य कर रहे है। पिछले तीन वर्षों में 125 बच्चे राज्य स्तर प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं।
इसमें काफी संख्या में बच्चे मेडल पोजीशन वाले हैं और पिछले 1 वर्ष में 44 बच्चे स्टेट लेवल व 12 बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित एक्सपोजर विजिट में सिंगापुर की विशेष शैक्षणिक यात्रा भी धर्मेंद्र चौधरी पिछले वर्ष करके आए हैं। उनकी इन उपलब्धियां को देखते हुए उनको विशेष उपलब्धि अवार्ड इस वर्ष का दिया गया।
अवार्ड मिलने के बाद इन सभी खिलाड़ी छात्राओं ने इस उपलब्धि हेतु सम्मानित करने के लिए सभी का धन्यवाद किया। वही इस सम्मान के लिए इन खिलाड़ी छात्रायों के पैरंट्स ने भी खुशी व्यक्त की है। पंचायत प्रधान सुरेश कुमार व सभी पंचायत सदस्य ने इस विशेष उपलब्धि पर विशेष बधाई शारीरिक शिक्षक और इन
खिलाड़ी छात्रायों को दी। उन्होंने बताया है कि खेलो के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि कोटडी व्यास की पहचान बन चुकी है। उसी का परिणाम है कि हमारे शारीरिक शिक्षक को व खिलाड़ियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया।
एसएमसी प्रधान मान सिंह, सुमन, मीरा, सरबजीत, मुल्क राज, पवन कुमार प्रिंसिपल शहीद कमल कात मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास रघुवीर चौहान व स्टॉफ ने इस विशेष उपलब्धि हेतु खिलाड़ियों को व शारीरिक शिक्षक को विशेष बधाई दी है।