दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे वीरभद्र सिंह- कुंजना सिंह- ddnewsportal.com

दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे वीरभद्र सिंह- कुंजना सिंह- ddnewsportal.com
फाईल फोटो।

दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे वीरभद्र सिंह 

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कुंजना सिंह बोली; पूर्व मुख्यमंत्री ने हिमाचल को विश्वभर मे दिलाई अलग पहचान।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिह एतिहासिक झरोखे से हमेशा हमारे दिलो मे जीवित रहेंगे। हिमाचल प्रदेश के विकास की ईबारत लिखते हुए वह लाखो लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिह को अश्रुपूर्ण श्रधांजली अर्पित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कुंजना सिह ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश समेत देशभर मे विकास के अनेकों आयाम स्थापित कर राज्य और देश को विश्व के मानचित्र पर एक अलग पहचान दिलाई है। जिसके लिए देश की जनता युगों युगों तक उनकी ऋणि रहेगी। उनके योगदान को इतिहास मे स्वर्णाक्षरों से अंकित किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कुंजना सिह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिह ने राजधर्म के साथ

साथ कांग्रेस पार्टी मे नेतृत्व और जनप्रतिनीधि के तौर पर अभूतपूर्व सामंजस्य स्थापित किया और आमजन की भरपूर सेवा की। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिह के सम्बोधनो के क्रांतीकारी उदगार आमजन के जहन मे हमेशा गुंजायमान रहेंगे और उनके द्वारा कहे गए हर शब्द हमे उर्जा से ओतपोत कर नित नई संजीवनी साबित होंगे। उन्होने कहा कि उन्होने हमेशा मुझे बेटी के तौर पर दुलार दिया है। व्यक्तिगत तौर पर उनके लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।