Sirmour News: वाह- हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ केंद्र बना KVK धौलाकुआं- ddnewsportal.com

Sirmour News: वाह- हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ केंद्र बना KVK धौलाकुआं- ddnewsportal.com

Sirmour News: वाह- हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ केंद्र बना KVK धौलाकुआं

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के धोलाकुंआ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तराखंड के उत्तरांचल विश्वविद्यालय में 26-28 जून तक आयोजित की गईं वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र के लिए  सिरमौर (धौलाकुआं) को पुरस्कृत किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी एवं प्रधान वैज्ञानिक डा.पंकज मित्तल ने इसके लिए हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर हरिंदर कुमार चौधरी का आभार प्रकट किया और कहा कि यह पुरस्कार कुलपति के निरंतर मार्गदर्शन और उनकी अवधारणा "कृषि विश्वविद्यालय का यही प्रयास-प्रत्येक कृषक का हो सही विकास" को चरितार्थ करने की दिशा में  किए गए कार्यों का प्रमाण है और इसमें कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर के

समस्त वैज्ञानिक और कर्मचारी सहभागी हैं। डॉ. पंकज मित्तल ने बताया की भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, के कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (ATARI) जिसका मुख्यालय लुधियाना में है, उनके द्वारा उत्तराखंड के उत्तरांचल विश्वविद्यालय में 26-28  जून तक वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में तीन राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब और

तीन केंद्र प्रशासित राज्यों जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के 72 कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रभारियों और वैज्ञानिकों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में सभी कृषि विज्ञान केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई और भविष्य में किसान हितकारी कार्यों को और अधिक गतिशील बनाने हेतू किए जाने वाले प्रयासों के विषय में चर्चा की गई। डॉ. मित्तल ने कहा कि वह इस पुरस्कार को जिला सिरमौर के समस्त प्रबुद्ध एवं मेहनती किसानों को समर्पित करते हैं जो कृषि क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के समाधान एवं उन्नत कृषि विधियों के प्रसार में निरंतर उनका सहयोग और मार्गदर्शन करते रहे हैं।