Himachal News: नाबार्ड से बनेगी प्रदेश की 25 सड़कें ddnewsportal.com

Himachal News: नाबार्ड से बनेगी प्रदेश की 25 सड़कें  ddnewsportal.com
फाइल फोटो: विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण विभाग मंत्री, हिमाचल प्रदेश।

Himachal News: नाबार्ड से बनेगी प्रदेश की 25 सड़कें

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी जानकारी, इतने लाख रूपए की मंजूरी... 

हिमाचल प्रदेश में 25 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं को नाबार्ड की परियोजना आंतरिक स्वीकृति समिति की मंगलवार को शिमला में हुई 117वीं बैठक में वित्तीय ऋण देने को मंजूरी दी गई। इनमें 10273.82 लाख रुपये से 18 नई सड़कें बनाई जाएंगी और पुरानी सात सड़कों की मरम्मत होगी। लोक निर्माण मंत्री

विक्रमादित्य सिंह ने बताया है कि आरआईडीएफ के तहत राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने यह राशि मंजूर की है। प्रदेश के मंडी, शिमला, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर और चंबा की सड़कों को वित्तीय ऋण दिया गया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद यह पहला बड़ा बजट जारी हुआ है। आगामी 30 दिनों के भीतर इन सड़क परियोजनाओं को अंतिम रूप देकर इन पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश

सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण और इनके रखरखाव के प्रति गंभीर है। ग्रामीण विकास और इसकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करना उनका प्रमुख लक्ष्य भी है। इसके लिए प्रदेश में सड़क निर्माण व उनके रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। सड़क व अन्य विकास कार्य तय सीमा और निश्चित समय पर पूरे हों, इसके हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने इन सड़क निर्माण के लिए नाबार्ड के अधिकारियों और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।