भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वीरभद्र सिंह को किए श्रद्धासुमन अर्पित- ddnewsportal.com

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वीरभद्र सिंह को किए श्रद्धासुमन अर्पित- ddnewsportal.com

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वीरभद्र सिंह को किए श्रद्धासुमन अर्पित 

दिल्ली से शिमला पंहुचे जेपी नड्डा ने रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री की पार्थिव देह के किये दर्शन।

हिमाचल प्रदेश के कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए दोपहर तक शिमला के रिज मैदान पर रखा गया। अंतिम दर्शन पाने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी शुक्रवार को शिमला पहुंचे। नड्डा ने शिमला के

रिज मैदान पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। उसके बाद हिमाचल कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन की पार्किंग में भी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। यहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक तरफ से प्रवेश किया और दूसरी तरफ से बाहर आए। पार्थिव देह को पहले कांग्रेस मुख्यालय मेन हाल में रखा जाना था लेकिन लिफ्ट में आठ फीट लंबे फ्रिज में पार्थिव शरीर को ले जाने में दिक्कत थी जिसके चलते व्यवस्था बदलनी पड़ी। दोपहर एक बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर के लिए रवाना हो गया। शाम छह बजे पार्थिव शरीर को लेकर परिवार रामपुर पहुंचेगा। 10 जुलाई शनिवार को पदम पैलेस रामपुर में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम तीन बजे रामपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देह का अंतिम संस्कार होगा।