Sirmour: गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के खंड स्तरीय चुनाव तारीखों का ऐलान ddnewsportal.com

Sirmour: गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के खंड स्तरीय चुनाव तारीखों का ऐलान  ddnewsportal.com

Sirmour: गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के खंड स्तरीय चुनाव तारीखों का ऐलान

महासंघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष सिरमौर आकाश विश्नोई ने की तिथियाँ जारी, देखें कब कहां होंगे इलेक्शन...

गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष जिला सिरमौर आकाश विश्नोई ने चुनावों की अधिसूचना जारी की है। सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र नाहन में गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ (शिक्षा विभाग) जिला सिरमौर की जिला सिरमौर के सभी खंड अध्यक्षों के साथ  आकाश विश्नोई राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष द्वारा सभी पदाधिकारियों को अश्विनी ठाकुर प्रदेशाध्यक्ष (हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) के द्वारा जारी अधिसूचना संख्या: HPNTEF-29/2023 dated 03-01-23 के अनुसार वर्तमान कार्यकारिणी का 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो जाने पर खंड स्तर से लेकर जिला स्तर के वार्षिक चुनाव 25 जनवरी से 5 फरवरी 2023 से पूर्व संपन्न करवाए जाने के बारे जानकारी दी गई। इसके उपरांत 11 फरवरी 2023 को प्रदेशाध्यक्ष द्वारा राज्य स्तरीय चुनाव निर्धारित किए गए हैं, के संबंध में अवगत करवाया गया।
इसी अधिसूचना पर कार्यवाही करते हुए जिला स्तरीय बैठक में पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करने के उपरांत जिला अध्यक्ष के द्वारा खंड स्तर पर आगामी चुनाव संपन्न कराने हेतु निम्न तिथियां व पर्यवेक्षक निर्धारित किए गए। खंड स्तर के सभी अध्यक्ष तथा महासचिव निर्धारित की गई थी। तिथियों के अनुसार अपने खंड के सभी गैर शिक्षक कर्मचारियों को तिथि स्थान व समय की पूर्ण जानकारी पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे जिससे कि अधिक से अधिक कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया में शामिल होकर नए कार्यकारणी का गठन निष्पक्ष व पारदर्शी रूप में करेंगे। 
खंड पाँवटा साहिब के चुनाव 12 जनवरी 2023 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीपलीवाला में पर्यवेक्षक दीपक कुमार अधीक्षक ग्रेड 2 वह रणवीर सिंह अधीक्षक ग्रेड 2 की देखरेख में होंगे। 

खंड नाहन के चुनाव 16 जनवरी 2023 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद में चिंतामणी अधीक्षक ग्रेड 2 तथा लिपिक की देखरेख में होंगे 
इसी तरह खंड सराहां के चुनाव 20 जनवरी 2023 को राजकीय महाविद्यालय सलाहां में मुकेश कुमार अध्यक्ष ग्रेड 2 तथा दीपक कुमार अधीक्षक ग्रेड 2 की देखरेख में होंगे। 
श्री रेणुका जी के चुनाव 22 जनवरी 2023 को राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी में चिंतामणी अधीक्षक ग्रेड 2 रामेश्वर वरिष्ठ सहायक देखरेख में होंगे। 
इसी प्रकार खंड शिलाई के चुनाव 23 जनवरी 2023 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में मुकेश कुमार अधीक्षक ग्रेड 2 पुनीत गुप्ता वरिष्ठ सहायक की देखरेख में होंगे।
इसी तरह खंड राजगढ़ के चुनाव 21 जनवरी 2023 को खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय राजगढ़ में आशीष शर्मा तथा अजय शर्मा की देखरेख में संपन्न करवाए जाएंगे।
इन सबकी चुनावी प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत 29 जनवरी 2023 को जिला स्तरीय चुनाव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र नाहन में राज्य कार्यकारिणी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की देखरेख में पूर्ण किए जाएंगे। 
इस अधिसूचना के प्रतिलिपि जिलाध्यक्ष द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी ठाकुर, महासचिव विनोद चौहान, उपनिदेशक उच्च तथा प्रारंभिक शिक्षा  सभी खंड अध्यक्ष/महासचिवों जिला सिरमौर को भी सूचनार्थ तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है। इसके साथ साथ आकाश विश्नोई जिला अध्यक्ष द्वारा जिला के समस्त गैर शिक्षक कर्मचारी साथियों से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की भी अपील की है।