NPK खाद जल्द उपलब्ध करवाओ नही तो होगा आंदोलन- बिलिंग ddnewsportal.com

NPK खाद जल्द उपलब्ध करवाओ नही तो होगा आंदोलन- बिलिंग ddnewsportal.com

NPK खाद जल्द उपलब्ध करवाओ नही तो होगा आंदोलन 

भाकियू पांवटा साहिब अध्यक्ष जसविंद्र सिंह बिलिंग ने प्रशासन से उठाई मांग, किसानों की दिक्कत को समझो...

भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि यदि पांवटा साहिब के खाद सेंटर में जल्द ही NPK खाद जल्द उपलब्ध नही हुई तो मजबूर होकर यूनियन को आंदोलन करना पड़ेगा। जारी प्रेस बयान में यूनियन के पांवटा साहिब इकाई अध्यक्ष जसविंद्र सिंह बिलिंग ने कहा कि पांवटा साहिब में इफ़को खाद के

किसी भी सेंटर और किसी भी डिपु में NPK खाद नही है। किसानों और बागवानो को इस समय खाद कि बहुत जादा ज़रूरत है। किसानो में इसके प्रति भारी रोष है। धान कि फसल की रौपाई का समय चल रहा है और खाद कही नही मिल रही है। किसानो ने कि मांग है कि जल्द से जल्द NPK खाद मुहैया कराया जाए। अन्यथा किसान इसके ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन करेंगे और भारतीय किसान यूनियन सदेव किसानों के साथ है।