Himachal Operation Lotus: हिमाचल में ऑपरेशन लोटस पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कुछ ऐसा... ddnewsportal.com

Himachal Operation Lotus: हिमाचल में ऑपरेशन लोटस पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कुछ ऐसा... ddnewsportal.com

Himachal Operation Lotus: हिमाचल में ऑपरेशन लोटस पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कुछ ऐसा...

Himachal Pradesh Politics : हिमाचल प्रदेश में भले ही कांग्रेस पार्टी 40 विधानसभा सीटों पर जीती है, लेकिन फिर भी यहां गाहे-बगाहे ऑपरेशन लोटस (Operation Lotus) की चर्चाएं चलती ही रहती हैं। प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल बीजेपी (BJP) लगातार ऑपरेशन लोटस का राग छेड़कर कांग्रेस को बैकफुट पर धकेलने की कोशिश में लगी हुई है।


लेकिन इस बार सरकार के युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ऐसा जवाब दे डाला जो चर्चा में बना हुआ है। 
दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ऑपरेशन लोटस पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।


मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आपदा के वक्त पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ऑपरेशन लोटस की बात छोड़ कर सरकार का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने पूर्व सीएम को नसीहत देते हुए कहा कि इतना लोभ और लालच अच्छा नहीं होता। जनता ने 6 महीने पहले ही बीजेपी को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को राजनीतिक लालच छोड़ देना चाहिए। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोटस का कोई चांस ही नहीं है। इसलिए भाजपा को बार बार बेवजह इसका राग नही अलापना चाहिए।