Paonta Sahib: 80 महिलाओं की मैमोग्राफी जांच और 250 से अधिक लोगों का हड्डी घनत्व परीक्षण ddnewsportal.com

Paonta Sahib: 80 महिलाओं की मैमोग्राफी जांच और 250 से अधिक लोगों का हड्डी घनत्व परीक्षण ddnewsportal.com

Paonta Sahib: 80 महिलाओं की मैमोग्राफी जांच और 250 से अधिक लोगों का हड्डी घनत्व परीक्षण

इनरव्हील क्लब पाँवटा साहिब ने अमृत कैंसर फाउंडेशन के साथ मिलकर सिविल अस्पताल पाँवटा साहिब में 7 और 8 अप्रैल को महिलाओं के लिए निःशुल्क मैमोग्राफी शिविर आयोजित किया। इस आयोजन में जनसाधारण के लिए हड्डी घनत्व परीक्षण भी किया गया। 

शिविर में 40 वर्ष से अधिक आयु की 80 महिलाओं की मैमोग्राफी जांच की गई और 250 से अधिक लोगों के हड्डी घनत्व परीक्षण किए गए। क्लब की अध्यक्षा रितु गुप्ता ने कहा कि यह परियोजना स्थानीय रूप से इन सुविधाओं की कमी से जूझ रही वंचित महिलाओं की सहायता के लिए है।